7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized'हैरी पॉटर' फेम लेस्सी फिलिप्स का 98 की उम्र में हुआ निधन,...

‘हैरी पॉटर’ फेम लेस्सी फिलिप्स का 98 की उम्र में हुआ निधन, सॉर्टिंग हैट को दी थी आवाज

Published on

पॉप्युलर हॉलीवुड सीरीज ‘हैरी पॉटर’ के एक और एक्टर के निधन की खबर सामने आ रही है। पहले रूबस हैग्रिड उर्फ रॉब्बी कोलट्रेन और अब ब्रिटिश एक्टर लेस्ली फिलिप्स हमारे बीच नहीं रहे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 98 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। साथ ही फैन्स भी उनके जाने से दुखी हैं।

लेस्ली फिलिप्स की मौत को एजेंट जोनाथन लॉयड ने कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि लेस्ली सोमवार 7 नवंबर को सोते वक्त ही गुजर गए थे। वैराइटी के मुताबिक, लेस्ली फिलिप्स ने Harry Potter में सॉर्टिंग हैट को अपनी आवाज दी थी। 80 से ज्यादा सालों तक वह इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। 200 से ज्यादा फिल्में, टीवी शो और रेडियो सीरीज में अभिनय किया। एजेंट ने बताया कि एक्टर दो बार पहले स्ट्रोक से बाल-बाल बचे थे लेकिन इस बार वह नींद में शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह गए।

मशहूर थे एक्टर लेस्ली फिलिप्स
लेस्ली के परिवार की बात करें तो अभी उनकी पत्नी जारा अभी जीवित हैं। एक्टर का जन्म 20 अप्रैल 1924 को लंदन में हुआ था। इन्होंने ‘कैरी ऑन’ सीरीज की सक्सेस के बाद ‘डॉक्टर इन द हाउस’, ‘टॉम्ब रेडर’ और ‘मिडसमर मर्डर्स’ में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। इतना ही नहीं, वह फैन्स के बीच वन लाइनर्स के लिए भी मशहूर थे।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...