15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedउर्फी जावेद का लेटेस्ट फैशन लुक देखा क्या आपने, बहन डौली के...

उर्फी जावेद का लेटेस्ट फैशन लुक देखा क्या आपने, बहन डौली के साथ तस्वीरें हुईं वायरल

Published on

उर्फी जावेद का ड्रेसिंग सेंस किसी से छिपा नहीं है। आए दिन उनके अजीबो-गरीब लुक्स वायरल होते रहते हैं, जिस पर कुछ लोग प्यार बरसाते हैं तो कुछ उनके इस बोल्ड फैशन को सिरे से नकार भी देते हैं। हालांकि उर्फी ने अपने स्टाइल पर कभी एक्सपेरिमेंट करना बंद नहीं किया। फैशन को लेकर उनके इसी प्यार ने कई डिजाइनर्स का चहेता भी बना दिया है। हाल ही में हसीना का एक और लुक सामने आया है, जहां उनकी बहन डॉली भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं। इस बार वह क्रॉसेट क्रॉप टॉप पहने दिख रही हैं।

उर्फी का लेटेस्ट लुक
इंस्टाग्राम पर उर्फी की फैन फॉलोइंग उनके फैशन और स्टाइलिंग सेंस की वजह से ही है। उनके एयरपोर्ट लुक्स से लेकर आउटिंग की तस्वीरें हर दिन वायरल होती रहती हैं। गुरुवार को उन्हें अपनी बहन के साथ डिनर के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान वह कलरफुल वुलन टू-पीस पहने हुई थीं। वहीं उनकी बहन ब्लेजर-पैंट्स में बहुत ही प्यारी दिख रही थी।

नेट का क्रॉप टॉप
उर्फी ने जिस टॉप को पहना था, वो लाइट ब्लू और पिंक कलर में था। निटेड पैटर्न के लिए पिंक और ब्लू थ्रेड का इस्तेमाल किया गया था। वहीं इस क्रॉसेट टॉप में नेट डिटेल दी गई थी, जो उसे हॉल्टर नेकलाइन दे रही थी और पीछे से इसे बैकलेस बना रही थी। इस तरह के टॉप बीच पर पहनने के लिए परफेक्ट रहते हैं।

कर्वी फिगर किया फ्लॉन्ट
​उर्फी ने इस टॉप के साथ मैचिंग शॉर्ट्स पहने थे, जिसमें दिया गया वेस्टबैंड उसे स्टाइलिश बना रहा था। ब्लू, पिंक और वाइट कलर की हॉरिजेंटल स्ट्राइप्स उनके शॉर्ट्स पर बहुत ही बढ़िया लग रही थी। इस आउटफिट में उर्फी अपना टोन्ड मिडरिफ और साइड कर्व्स आसानी से फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। वहीं हसीना के लेग्स भी हाईलाइट होते हुए दिख रहे थे।

बहन डॉली का ऐसा था लुक
अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए उर्फी ने हेवी मेकअप किया था। पैरों में पिंक कलर की स्ट्रैपी हील्स कैरी की थी। हाथ में मिनी बैग लिया था। बालों में बन में स्टाइल किया था। वहीं उनकी बहन डॉली पेस्टल पिंक कलर के टॉप के साथ लाइट पिंक कलर की फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थी। लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने लॉन्ग ब्लेजर पहना था। लाइट मेकअप में वह एकदम डॉल की तरह लग रही थीं।

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...