29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorized'वो पहले देश के लिए सोचते हैं...' पीएम मोदी की तारीफ में...

‘वो पहले देश के लिए सोचते हैं…’ पीएम मोदी की तारीफ में श्रेयस तलपड़े ने पढ़े कसीदे, रश्मिका भी हुईं मुरीद

Published on

देश में चुनावी सीजन चल रहा है। सात चरणों में मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक, तमाम पार्टियों के प्रतिनिधि मैदान में हैं। इस चुनावी दंगल के बीच बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में फिल्मी सितारे भी खूब बयानबाजी कर रहे हैं। एक्टर श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े तो ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी ये कहती नजर आईं कि पिछले 10 साल में देश में बहुत विकास हुआ है। पढ़ें ये रिपोर्ट।

Shreyas Talpade को पिछले साल 14 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था। अब वो ठीक हैं। बीते दिनों उन्होंने कोरोना काल में लगी वैक्सीन पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि वैक्सीन लगने के बाद से ही वो थकान महसूस करने लगे। इससे पहले हार्ट अटैक के इतने केस सुनने को नहीं मिलते थे। खैर। अब श्रेयस पीएम मोदी की तारीफ करते दिखाई दिए हैं।

दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी
48 साल के श्रेयस तलपड़े ने ‘लोकमत फिल्मी’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से देश के लिए काम कर रहे हैं और वो पहले देश के बारे में सोचते हैं, इसलिए जनता को उनपर पूरा भरोसा है। श्रेयस का ये भी कहना है कि मौजूदा राजनीतिक हालत को देखते हुए ये कहा कि इस बार भी पीएम मोदी चुनाव जीतेंग और दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

रश्मिका मंदाना ने कही ये बात
अटल सेतु के बारे में बात करते हुए साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ANI से कहा, ‘दो घंटे का सफर 20 मिनट में तय किया जा सकता है। ऐसा सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा! किसने सोचा था कि ऐसा भी संभव होगा। आज नवी मुंबई से मुंबई तक, गोवा से मुंबई तक और बेंगलुरु से मुंबई तक, जब सभी यात्राएं इतनी आसानी से और इतने अद्भुत बुनियादी ढांचे के साथ की गईं, तो यह मुझे गौरवान्वित करता है।’

‘पिछले 10 सालों में देश कैसे विकसित हुआ है
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब कम से कम, भारत कहीं नहीं रुक रहा है। अब देश के विकास को देखें। पिछले 10 सालों में यह बहुत शानदार है कि देश कैसे विकसित हुआ है। हमारे देश में बुनियादी ढांचा, योजना, सड़क योजना , सब कुछ, यह बिल्कुल शानदार है – मुझे लगता है कि अब यह हमारा समय है! मुझे अभी पता चला है कि यह सब सात सालों में किया गया है और ये 20 किलोमीटर है। शानदार है। सच में मैं निशब्द हूं… इंडिया बहुत ज्यादा स्मार्ट देश है… मैं कहना चाहूंगी।’

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...