11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedइधर बनी फिर NDA सरकार, उधर आईं एक के बाद एक 4...

इधर बनी फिर NDA सरकार, उधर आईं एक के बाद एक 4 गुड न्यूज, महंगाई घटी.. Tax कलेक्शन बढ़ा?

Published on

नई दिल्ली,

NDA Govt के लिए हफ्ते भर में एक के बाद एक पांच गुड न्यूज आई हैं. ये महंगाई दर से लेकर शेयर बाजार से जुड़ी हुई हैं. वहीं तीसरी बार देश की सत्ता पर काबिज होने वाली एनडीए सरकार का खजाना भी टैक्स कलेक्शन से भर गया है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

पहली गुड न्यूज : डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में उछाल
PM Modi के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन के बाद बीते कारोबारी दिन मंगलवार को सरकार ने Direct Tax Collection का डाटा शेयर किया. इसमें बताया गया कि 1 अप्रैल से 17 जून तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बीते साल की समान अवधि की तुलना में करीब 21 फीसदी बढ़ा है और ये 1.48 लाख करोड़ रुपये रहा है. चालू वित्त वर्ष में 17 जून तक कुल टैक्स कलेक्शन 4.63 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में 17 जून तक 53,322 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया गया है.

दूसरी गुड न्यूज : Fitch ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान
इससे पहले एक और गुड न्यूज अमेरिका से आई थी. दरअसल, मंगलवार को ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के ग्रोथ रेट (India Growth Rate) में संशोधन करते हुए इसे बढ़ा दिया है. फिच के मुताबिक, इंडियन इकोनॉमी 7.2 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी. इससे पहले मार्च महीने में एजेंसी ने इसके 7 फीसदी की दर से आगे बढ़ने का अनुमान जाहिर किया था. बता दें कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी की दर से आगे बढ़ी थी.

तीसरी गुड न्यूज : नए शिखर पर सेंसेक्स-निफ्टी
तीसरी अच्छी खबर शेयर बाजार (Stock Market) से जुड़ी हुई है. बाजार हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है. बुधवार को भी भले ही शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव रहा हो और दोनों इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं, लेकिन इस बीच Sensex-Nifty ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (BSE Sensex) ने 77,851.63 का नया ऑल टाइम हाई लेवल छू लिया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) ने 23,664 का नया शिखर छुआ. Lok Sabha Election 2024 के रिजल्ट आने के बाद यानी 4 जून के बाद से अब तक सेंसेक्स में करीब 5800 पॉइंट का उछाल आ चुका है.

चौथी गुड न्यूज : 12 महीने के निचले स्तर पर महंगाई
एक हफ्ते में चौथी गुड न्यूज की बात करें, तो ये महंगाई के मोर्चे पर आई है. दरअसल, बीते सप्ताह के बुधवार को सरकार की ओर से रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे और इनके मुताबिक Retail Inflation 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई. मई महीने में ये सालाना आधार पर घटकर 4.75 फीसदी रह गई. इससे पहले अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 4.83% थी. अच्छी खबर ये भी है कि महंगाई सितंबर 2023 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तय लक्ष्य 2-6% के दायरे में बनी हुई है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...