13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedइधर ठप्‍प हुआ फेसबुक और इंस्‍ट्राग्राम का सर्वर, उधर एलन मस्‍क ने...

इधर ठप्‍प हुआ फेसबुक और इंस्‍ट्राग्राम का सर्वर, उधर एलन मस्‍क ने ले ली चुस्‍की!

Published on

नई दिल्‍ली:

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मंगलवार को इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेवाएं बाधित हुईं। इससे भारत और अन्य क्षेत्रों के यूजर्स प्रभावित हुए। यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी हुई। उन्हें अपने अकाउंट में ‘दोबारा लॉग इन’ करने को कहा गया। YouTube यूजर्स भी प्रभावित हुए। ऐसा सर्वर डाउन होने के कारण हुआ। फेसबुक और इंस्‍टा का सर्वर ठप्‍प होने के बीच दुनिया के सबसे दौलतमंद व्‍यक्तियों में से एक एलन मस्‍क ने चुस्‍की ले ली। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा- ‘अगर आप यह पोस्‍ट पढ़ पा रहे हैं, उसकी वजह है कि हमारे सर्वर काम कर रहे हैं।’

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector को फेसबुक (300,000 से अधिक रिपोर्ट) और इंस्टाग्राम (20,000 से अधिक रिपोर्ट) के लिए बड़ी संख्या में शिकायतें मिलीं। यूजर्स की चिंताओं के बीच पैरेंट कंपनी Meta ने सेवाओं में द‍िक्‍कत की बात स्वीकार की। मेटा के प्रवक्ता एंडी स्‍टोन ने ट्वीट के जरिये सेवाओं में व्यवधान की बात को स्वीकार क‍िया। उन्‍होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हम अभी इस पर काम कर रहे हैं।’

कुछ लोगों का यह भी आरोप है क‍ि सभी अमेरिकी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है। कंपनी ने भी इसके बारे में कुछ नहीं कहा है। फेसबुक और इंस्‍टाग्राम भारत ही नहीं, अलबत्‍ता दुनियाभर में लोगों की सबसे पसंदीदा सोशल मीडिया साइट्स है। इंस्‍टाग्राम का इस्‍तेमाल लोग फोटो शेयर करने के लिए करते हैं। दोनों प्‍लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...