8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedइधर भारत में थी दिवाली, उधर चीन में मची थी आर्थिक दहशत,...

इधर भारत में थी दिवाली, उधर चीन में मची थी आर्थिक दहशत, बिखर गया शेयर बाजार

Published on

नई दिल्ली,

चीनी शेयर बाजार से विदेशी निवेशक निकलने की राह पर खड़े नजर आ रहे हैं. इस साल पहली बार चीन के स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशक बिकवाली शुरू कर सकते हैं. चीन की सत्ताधारी पार्टी के सम्मेलन में सहायक नीतियों में हुई कटौती और नए सिरे से लगे कोविड प्रतिबंध की वजह से मार्केट में निवेशकों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं. इस वजह से विदेशी निवेशक चीन के मार्केट से अपने फंड की निकासी का मन बना रहे हैं. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने जबरदस्त बिक्री की है.

सोमवार को बड़ी बिकवाली
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बीते दिन हांगकांग से साथ ट्रेडिंग लिंक के जरिए मेनलैंड शेयरों में रिकॉर्ड 17.9 अरब युना (2.5 अरब डॉलर) की नेट बिकवाली की है. फिलहाल ये अब तक स्मॉल नेट आउटफ्लो दिखाई दिया है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर ये आउटफ्लो साल के आखिर तक बना रहा, तो 2014 में शुरू हुए स्टॉक कनेक्ट प्रोग्राम के बाद से ये पहली सालाना गिरावट होगी.

मार्केट में दहशत
पांच साल पर चीन में हुए सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन के बाद सोमवार को मार्केट में दहशत बिकवाली दर्ज की गई. हैंगसेंग चाइना एंटरप्राइजेज इंडेक्स 2008 के फाइनेंसियल संकट के बाद के निचले स्तर पर गिर गया.

ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के एक एक्सपर्ट मार्विन चेन ने कहा कि चीनी शेयरों पर अब विदेशी सेंटीमेंट कम नजर आ रहे हैं. पार्टी के सम्मेलन से कोविड की नीतियों में किसी भी तरह के बदलाव नहीं होने का संकेत बाहर आए हैं . मार्केट को अब दिसंबर में होने वाले सेंट्रल वर्क कॉन्फ्रेंस का इंतजार करना पड़ सकता है. इस में सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी की नया नेतृत्व चीन की इकोनॉमिक मुश्किलों का हल कैसे और क्या निकालेगा.

निवेशकों को इस बात का इंतजार
निवेशकों की नजरें अब सिर्फ इस बात पर टिकी हैं कि क्या चीन का नया नेतृ्त्व आगे के नुकसान को रोकने के लिए जरूरी प्रोत्साहन दे सकता है या नहीं. पिछले दिनों चीन ने अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े को देर से जारी करने का ऐलान किया था. चीनी 18 अक्टूबर को अपनी जीडीपी के आंकड़े जारी करने वाला था. लेकिन इसे 17 अक्टूबर को टाल दिया था.

ब्लूमबर्ग के सर्वे के अनुसार, अर्थशास्त्रियों को उम्मीद थी कि अप्रैल-जून की अवधि में लगभग जीरो ग्रोथ के बाद चीन की जीडीपी तीसरी तिमाही में 3.3 फीसदी रह सकती है. हालांकि, ये ग्रोथ दर फिर भी चीन के लिए कम ही होगी. ये आंकड़े चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़े कोरोना के प्रभाव को दिखाते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...