18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorized'अरे इतनी जल्दी कोरोना ठीक भी हो गया?' अनंत-राधिका के रिसेप्शन में...

‘अरे इतनी जल्दी कोरोना ठीक भी हो गया?’ अनंत-राधिका के रिसेप्शन में ट्विंकल संग पहुंचे अक्षय कुमार, वीडियो वायरल

Published on

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के रिसेप्शन में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना पहुंचे। 12 जुलाई को ही एक्टर को मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के बेटे की शादी में पहुंचना था। मगर कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण वह शामिल नहीं हो सके। हालांकि अब वह 15 जुलाई को हुए आखिरी इवेंट में पहुंचे और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्हें देखने के बाद लोगों ने उनके जल्द ठीक होने पर सवाल खड़े किए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दो प्री-वेडिंग फंक्शन होने के बाद 12 जुलाई को लगन हुआ। इसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। दूसरे दिन आशीर्वाद सेरेमनी में भी कई नेता-अभिनेता के अलावा हॉलीवुड कलाकार भी पहुंचे थे। मगर अक्षय कुमार नजर नहीं आए थे। वहीं, मंगल उत्सव में भी उनके परिवार से कोई सदस्य इसमें शिरकत नहीं कर सका था।

अंबानी के रिसेप्शन में अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना
अब 15 जुलाई को हुए आखिरी समारोह में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को देखकर फैंस खुश हो गए। वह ‘कोविड-19 पॉजिटिव’ होने के कारण इन कार्यक्रमों से दूर थे। फिल्म ‘सरफिरा’ के प्रमोशन के दौरान उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके कारण उन्होंने टेस्ट्स करवाए और उन्हें फिर इस संक्रमण की जानकारी हुई। इतना ही नहीं, उनके कुछ क्रू मेंबर्स भी पॉजिटिव पाए गए थे।

अक्षय कुमार के ठीक होने पर लोगों के सवाल
अब उन्हें पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ इवेंट में देखकर इंटरनेट यूजर्स ने इनके कोरोना से इतनी जल्दी ठीक होने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, ‘अरे इतनी जल्दी कोरोना ठीक भी हो गया?’ एक ने लिखा, ‘आ गया भाई।’ एक यूजर ने कहा, ‘कोविड बड़ी जल्दी ठीक हो गया?’ एक ने लिखा, ‘कोरोना था इनको, सही हो गया?’ एक ने लिखा, ‘दो दिन पहले ये कोविड पॉजिटिव थे, अब ठीक हो गए, तो यहां क्या घूम रहे? सबको इन्फेक्ट करेंगे क्या?’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...