11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedहाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर किया रद्द, सुशांत...

हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर किया रद्द, सुशांत मामले के कारण नहीं जा पा रहीं विदेश

Published on

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और पिता के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) को रद्द कर दिया है। रिया चक्रवर्ती के घरवालों ने एलओसी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे जस्टिस रेवती मोहिते ढेरे और जस्टिस मंजूषा देशपांडे की बेंच ने स्वीकार करते हुए एलओसी को रद्द कर दिया। यह एलओसी चक्रवर्ती के विदेश दौरे में रुकावट बन रही थी। इसलिए उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी। फैसले के बाद सीबीआई के वकील श्रीराम शिरसाट ने बेंच से अपने निर्णय पर चार सप्ताह तक के लिए रोक लगाने का आग्रह किया। ताकि एजेंसी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सके। हालांकि, बेंच ने इसे अस्वीकार कर दिया। 14 जून 2020 को सुशांत बांद्रा स्थित अपने घर मे मृत पाए गए थे।

सुशांत के पिता ने भी किया है FIR
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार के पुलिस स्टेशन में रिया और उनके घर वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। बाद में मामले की जांच को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। अगस्त 2020 में रिया और उनके घरवालों के खिलाफ एलओसी जारी की गई थी। एनसीबी ने इस मामले में रिया और उसके भाई को गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों जमानत पर हैं।

CBI ने रिया चक्रवर्ती को गलत ठहराया था
वैसे बीते दिनों, सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को गलत ठहराया था कि वो विदेश जाने के लिए झूठे बहाने बना रही हैं। सीबीआई के मुताबिक, उस ब्रांड की एंबेसडर कियारा आडवाणी हैं। हालांकि, जांच एजेंसी ने कोर्ट से इस मामले की पूरी जांच कर पुष्‍ट‍ि के लिए भी समय मांगा था। न्‍यूज एजेंसी ‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील श्रीराम शिरसाट ने सीबीआई की ओर से जस्‍ट‍िस एएस गडकरी और जस्‍ट‍िस एससी चांडक की बेंच को बताया था कि एजेंसी उक्‍त कंपनी के साथ रिया के जुड़ाव के दावों की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है। शिरसाट ने इसके साथ ही यह भी कहा कि CBI को जो शुरुआती जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, रिया चक्रवर्ती उक्‍त फूड ब्रांड की एंबेसडर नहीं हैं, बल्‍क‍ि कियारा आडवाणी हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...