10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedदुनिया में सबसे ज्यादा प्रॉफिट, रिलायंस से दस गुना बड़ा मार्केट कैप,...

दुनिया में सबसे ज्यादा प्रॉफिट, रिलायंस से दस गुना बड़ा मार्केट कैप, आखिर कौन है यह दुधारू गाय!

Published on

नई दिल्ली

क्या आपको पता है दुनिया में सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाली कंपनी कौन है? इसका जवाब है सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको । कंपनी ने पिछले साल यानी 2022 में 161.1 अरब डॉलर का रेकॉर्ड प्रॉफिट कमाकर दिया। यह किसी लिस्टेड कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा प्रॉफिट है। यह पिछले साल के मुकाबले 46 फीसदी ज्यादा है। यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया में कच्चे तेल कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था। इसका फायदा सभी तेल कंपनियों को हुआ। सऊदी अरब ने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए दोनों हाथों से कमाया। सऊदी अरामको मार्केट कैप के हिसाब से एपल (Apple) के बाद दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैप मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से दस गुना बड़ा है।

companiesmarketcap.com के मुताबिक अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। उसकी मार्केट वैल्यू 2.353 ट्रिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में सऊदी अरामको दूसरे नंबर पर है। उसका मार्केट कैप 1.933 ट्रिलियन डॉलर है। इस सूची में शामिल टॉप 10 कंपनियों में आठ अमेरिका की है। भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस लिस्ट में 50वें नंबर पर है। इसका मार्केट कैप 186.83 अरब डॉलर है। लेकिन प्रॉफिट के मामले में सऊदी अरामको पहले नंबर पर है। कंपनी ने पिछले साल 161.1 अरब डॉलर का प्रॉफिट कमाया जो दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ के बराबर है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ 165 अरब डॉलर है।

अमेरिका में हुई थी स्थापना
सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल प्रॉड्यूसर कंपनी है। इसकी स्थापना 1933 में अमेरिकी कंपनी के रूप में हुई थी और इसने 1938 में तेल निकालने की शुरुआत की थी। सऊदी सरकार ने 1973 में इसमें 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी और फिर 1970 के दशक के अंत में इसमें 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। इसका हेडक्वार्टर भी अमेरिका से सऊदी शिफ्ट कर दिया गया। आज इस कंपनी के पास 261.1 अरब बैरल तेल भंडार है जो अमेरिका की कंपनी ExxonMobil से दस गुना ज्यादा है। यह कंपनी रोजाना 95.4 लाख बैरल तेल निकालती है। दुनिया में हर आठ बैरल में से एक बैरल तेल इस कंपनी का होता है। 2019 में यह कंपनी आईपीओ लाई थी।

इसकी शुरुआत अमेरिका में हुई थी लेकिन आज इसका सबसे बड़ा क्लाएंट अमेरिका नहीं बल्कि चीन है। सऊदी अरामको में 60 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से 51,653 सऊदी अरब के हैं। इसके साथ ही 77 देशों के 10,254 कर्मचारी भी इसमें काम करते हैं। कंपनी का कारोबार चीन, मिस्र, जापान, भारत, नीदरलैंडस साउथ कोरिया, सिंगापुर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका में फैला है। यह तीन ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप छूने वाली दुनिया की पहली कंपनी थी। लेकिन बाद में एपल ने इसे पछाड़ दिया।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...