18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअस्पताल के बिस्तर पर लेटी हिना खान ने शेयर की फोटो, ब्रेस्ट...

अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हिना खान ने शेयर की फोटो, ब्रेस्ट कैंसर की जंग में एक्ट्रेस को आ रही है पिता की याद

Published on

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने किरदार के लिए मशहूर हिना खान स्टेज तीन ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बीमारी का खुलासा किया था, जिसके बाद हर कोई उनके लिए परेशान हो गया था। डायग्नोसिस की जानकारी के बाद वह फैंस को सोशल मीडिया पर अपना लगातार हेल्थ अपडेट दे रही हैं। अब कीमो पर जाने से लेकर पहले शूट पर लौटने तक की खबर, उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी थी। अब उन्होंने अस्पताल से एक और फोटो शेयर की है। जिसे देख हर कोई दुआ कर रहा है।

‘नागिन’ फेम हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया , जिसमें लिखा था, ‘बस एक और दिन, दुआ करिए।’ इस तस्वीर में हिना खान अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने ट्रीटमेंट की हर अपडेट अभी तक सोशल मीडिया पर दी है। हालांकि बीते एक पोस्ट में उन्होंने कहा था कि वह इलाज करवा रही हैं लेकिन हमेशा अस्पताल में नहीं रहती हैं।

हिना खान को आई पिता की याद
हिना खान ने इससे पहले अपने पिता के साथ की तस्वीरों के कोलाज का एक फोटो फ्रेम शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मिस यू।’ एक्ट्रेस इस जंग में अपने पिता को तहे दिल से याद कर रही हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश, वह उनके साथ नहीं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस के हाथ पर सफेज रंग की पट्टी लगी थी। जो ड्रिप हटने के बाद लगाई जाती है।

हिना खान की मां को लगा था गहरा सदमा
इसके पहले एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ पांच तस्वीरें पोस्ट की थीं। जो उस दिन की थीं, जब उन्हें बेटी के कैंसर का पता चला था। हिना खान ने बताया था कि उनकी मां को बहुत सदमा लगा था। लेकिन उन्होंने अपने दर्द को भुलाकर, बेटी का साथ दिया और उनकी ढाल बनीं। उनका सहारा बनने और दुख भूलने का तरीका तलाश लिया। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी हिना की तीन तस्वीरें शेयर की थीं, और बताया था कि वह उनका पसंदीदा खाना पका रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...