10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedहिना खान का पहली कीमोथेरेपी के बाद बुरा हाल, शरीर पर पड़े...

हिना खान का पहली कीमोथेरेपी के बाद बुरा हाल, शरीर पर पड़े काले निशान, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं ‘अक्षरा’

Published on

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल में अक्षरा बनकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस हिना खान जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वो 36 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। अपना इलाज करवा रहीं हिना उम्मीद और हिम्मत से आगे बढ़ रही हैं और अब कीमोथेरेपी से शरीर पर पड़े निशान को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिखाया है। ये निशान जितने काले और गहरे हैं, हिना उतनी ही मजबूती से इनका सामना कर रही हैं। उनके पोस्ट पर सिलेब्स से लेकर फैंस तक उनके लिए दुआ भी मांग रहे हैं।

Hina Khan ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में पूछा, ‘इस तस्वीर में आपको क्या दिख रहा है? मेरे शरीर पर निशान या मेरी आंखों में उम्मीद? निशान मेरे हैं। मैं उन्हें प्यार से गले लगाती हूं, क्योंकि वे इस प्रोग्रेस का पहला संकेत हैं, जिसकी मैं हकदार हूं। मेरी आंखों में उम्मीद, मेरी आत्मा का परछाई है। मैं सुरंग के आखिरी में रोशनी देख सकती हूं। मैं अपने भरे हुए जख्म दिखा रही हूं और मैं आपके भी ठीक होने के लिए प्रार्थना करती हूं।

हिना खान ने शेयर की इलाज के दौरान पड़े निशान की फोटो
हिना खान के इस पोस्ट पर मीका सिंह ने लिखा, ‘आप एक शेरनी हैं और इंशाअल्लाह सब ठीक हो जाएगा। जल्दी ठीक हो जाओ, मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं।’ इनके अलावा जूही परमार से लेकर, मोना सिंह, मसाबा गुप्ता, दलजीत कौर, मोनालिसा, अर्जुन बिजलानी, लता सबरवाल, आरती सिंह, पार्थ समथान सहित तमाम हस्तियों और फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ मांग रहे हैं।हिना ने 28 जून 2024 को ब्रेस्ट कैंसर से जूझने का खुलासा किया था। उन्होंने अफवाहों की पुष्टि करते हुए बताया था कि वो इस बीमारी के तीसरे स्टेज में हैं और इसका सामना करने के लिए तैयार हैं।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...