इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बीती रात को हुए, जहां सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। बेस्ट एक्टर के लिए राजकुमार और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट ने बाजी मारी। वहीं इस अवॉर्ड नाइट में कई हसीनाओं का स्टाइलिश अवतार नजर आया। जिसमें हिना खान ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींच लिया। वह बेहद बोल्ड अंदाज में रेड कार्पेट पर पहुंचीं थीं, जिस लुक की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।
हिना खान ने पहना बोल्ड गाउन
हिना खान का कातिलाना अंदाज देखकर हर कोई हैरान है। टीवी की इस बहू ने येलो कलर की बोल्ड ड्रेस कैरी की थी। इस फिगर हगिंग आउटफिट में डीप प्लंजिंग नेकलाइन दी गई थी, जो उनके लुक में बोल्डनेस ऐड कर रहा था। वहीं इस ड्रेस पर येलो और ऑरेंज कलर के सीक्वन को ऐड किया गया था। जिसके साथ फ्रिंजेस ऐड की गई थी, जो उसे बहुत ही स्टाइलिश बना रही थी।
टोन्ड फिगर हुआ हाईलाइट
इस गाउन में सीक्वन के साथ बीड्स को भी ऐड किया गया था, जो उसे शिमरी आउटफिट बना रही थी। वहीं इससे जोड़ी गई फ्रिंजेस उसे और भी क्लासी लुक दे रही थी। आउटफिट में थाई-हाई स्लिट में वह अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। टाइट फिटिंग की इस ड्रेस में हिना ने अपने साइड कर्व्स जमकर फ्लॉन्ट किए और टोन्ड ऐब्डमन भी हाईलाइट हुई।
बैकलेस थी ड्रेस
हसीना का ये गाउन पीछे से बैकलेस था, जिसमें वह अपनी बैक फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। हॉल्टर नेकलाइन पर ऐड की गई स्ट्रैप्स ऊम्फ फेक्टर बढ़ाने का काम कर रही थी। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हिना की ये ड्रेस दूर से ही इवेंट में हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो रही थी।
यूं हिना ने लुक किया कम्पलीट
अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए हिना ने ड्रॉपडाउन ईयररिंग्स पहने थे। स्टेटमेंट रिंग्स और स्ट्रैपी हील्स से अपने लुक को राउंड-ऑफ किया था। वहीं मेकअप के लिए हेवी फाउंडेशन, न्यूड लिप शेड, स्लीक आईलाइनर, रोजी चीक्स, शार्प कॉन्टोर, मस्कारा, आईशैडो के साथ बालों को हाफ-पोनीटेल में स्टाइल किया था।
