14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग ने दिया ऐसा झटका, अडानी ग्रुप के शेयरों को 400% की...

हिंडनबर्ग ने दिया ऐसा झटका, अडानी ग्रुप के शेयरों को 400% की लगानी होगी छलांग!

Published on

नई दिल्ली,

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा. अडानी ग्रुप के कुछ शेयर, तो ऐसे टूटे हैं कि उन्हें अपने 52 वीक के हाई लेवल को हासिल करने के लिए 400 फीसदी तक की रैली की जरूरत है. टूटते शेयरों की वजह से कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) घटा है. इस वजह से गौतम अडानी के नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है. कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स के पायदान पर काबिज होने वाले गौतम अडानी की संपत्ति अब 50 अरब डॉलर के नीचे आ गई है. सोमवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

400 फीसदी की छलांग की जरूरत
अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर सोमवार के कारोबार में 597.50 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए. इस कीमत पर स्टॉक को 19 अप्रैल 2022 के 3,048 रुपये के अपने 52 वीक के हाई लेवल को फिर से हासिल करने के लिए 410 प्रतिशत की रैली की आवश्यकता है. अडानी ट्रांसमिशन 875.05 रुपये के निचले स्तर पहुंचा है. अब इस स्टॉक को 16 सितंबर 2022 के अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर 4,238.55 रुपये पर पहुंचने के लिए 384 प्रतिशत की छलांग की जरूरत है.

जोरदार रैली की दरकार
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी टोटल गैस के शेयर बुरी तरह से टूटे हैं. आज फीसदी की गिरावट के साथ ये अपने सबसे लो लेवल 922.95 रुपये पर आ गया है. इस स्टॉक को अपने 52 वीक के हाई लेवल 3,998.35 रुपये तक पहुंचने के लिए 332 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगाने की जरूरत है. अडानी पोर्ट्स को 565.55 रुपये के स्तर से अपने 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंचने के लिए 75 प्रतिशत की छलांग लगाने की जरूरत थी. इसका 52 वीक का हाई लेवल 987.90 रुपये है.

म्युचुअल फंडों ने कम की हिस्सेदारी
आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में अडानी समूह के कुछ शेयरों में म्युचुअल फंडों ने हिस्सेदारी कम कर दी थी. अडानी एंटरप्राइजेज के मामले में म्यूचुअल फंडों ने 31 जनवरी को 1,16,54,223 शेयर या 1.02 प्रतिशत की कटौती की, जो 31 दिसंबर को 1,32,12,030 शेयर या 1.16 प्रतिशत थी.

गौतम अडानी 24 जनवरी तक दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे. लेकिन हिंडबनर्ग की रिपोर्ट के बाद से उनकी कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट आई. इस वजह से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में नीचे गिरते चले गए. सोमवार को Bloomberg Billionaires List में वे खिसककर 25वें पायदान पर पहुंच गए.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...