14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedअडानी मामले में SEBI का नोटिस मिलने से बौखलाया हिंडनबर्ग, सूझ नहीं...

अडानी मामले में SEBI का नोटिस मिलने से बौखलाया हिंडनबर्ग, सूझ नहीं रहा है जवाब!

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अरबपति गौतम अडानी और अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल, मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने हिंडनबर्ग रिसर्च को 46 पन्नों का कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके बाद अमेरिकी फर्म ने इसे लेकर सेबी को ही कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ये धोखाधड़ी उजागर करने वालों को चुप करने के लिए किया गया है.

बीते साल हिंडनबर्ग ने पब्लिश की थी रिपोर्ट
Hindenburg Research ने बीते साल जनवरी महीने में अडानी ग्रुप को लेकर 106 पेज की रिपोर्ट पब्लिश की थी. इसमें अडानी ग्रुप पर कर्ज से लेकर शेयरों की कीमत में हेर-फेर समेत तमाम आरोप लगाए गए थे. 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म की ये रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी की कंपनियों के शेयरों में भूचाल आ गया था और देखते ही देखते ये धराशायी हो गए थे. शेयरों में आई सुनामी के चलते न केवल अडानी ग्रुप का मार्केट कैप टूटा था, तो वहीं Gautam Adani Networth में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी.

बौखलाहट में ये क्या कह गया हिंडनबर्ग?
मार्केट रेग्युलेटर सेबी की ओर से मिले कारण बताओ नोटिस के चलते अमेरिकी शॉर्ट शेलर फर्म हिंडनबर्ग बौखलाई सी नजर आ रही है और इस नोटिस को बकवास करार दिया है. Hindenburg ने कहा है कि ये जिसे पूर्व-निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति के लिए तैयार किया गया है. यही नहीं नाथन एंडरसन के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने सेबी पर बड़ा आरोप भी लगाया है. बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, हिंडनबर्ग की ओर से कहा गया है कि यह नोटिस भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने का प्रयास है.

रिसर्च रिपोर्ट से अडानी को हुआ था तगड़ा घाटा
SEBI ने हिंडनबर्ग को भेजे नोटिस में कहा है कि अमेरिकी फर्म ने अपनी रिपोर्ट में तथ्यों को गलत ढंग से पेश करते हुए लोगों को गुमराह करने का काम किया था. यहां बता दें कि बीते साल जब Hindenburg ने अपनी रिपोर्ट पब्लिश की थी, तो अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें निराधार बताया था. लेकिन इसके बावजूद Adani Group के शेयरों में लंबे समय तक भारी गिरावट जारी रही और ग्रुप का मार्केट कैप 150 अरब डॉलर तक कम हो गया था.

अडानी ग्रुप ने की हिंडनबर्ग से हुए नुकसान की भरपाई
अब Adani Group हिंडनबर्ग के भंवर के बार निकलते हुए जोरदार वापसी कर रहा है और गौतम अडानी ने काफी हद तक इस नुकसान की भरपाई की है. जहां बीते साल गौतम अडानी की संपत्ति में करीब 60 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी, तो वहीं इस साल Gautam Adani Networth तेजी से बढ़ी है और फिलहाल वह 100 अरब डॉलर वाले क्लब में शामिल हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 105 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ टॉप अरबपतियों की लिस्ट में अडानी 14वें नंबर पर हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...