11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'उसका वीडियो दिल दहलाने वाला... एक अलग बॉडी करे रिव्यू', बेंगलुरु सुसाइड...

‘उसका वीडियो दिल दहलाने वाला… एक अलग बॉडी करे रिव्यू’, बेंगलुरु सुसाइड केस पर बोलीं कंगना रनौत

Published on

बेंगलुरु में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष का मामला इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने कहा कि इस तरह के मामले के आने के बाद रिव्यू तो करना ही चाहिए इस तरह की घटना से निपटने में लिए एक अलग बॉडी भी होनी चाहिए.

‘एक अलग बॉडी होनी चाहिए’
अतुल सुभाष का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. कंगना से पूछा गया कि क्या पीड़ित के आरोपों को रिव्यू करना चाहिए? उन्होंने जवाब दिया, ‘बिल्कुल, पूरा देश शॉक में भी है और शोक में भी है. उनका (अतुल) वीडियो दिल दहला देने वाला है… ये सब चीजें निंदनीय है. ऐसा नहीं होना चाहिए. युवाओं पर ऐसा बोझ नहीं होना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि एक अलग बॉडी होनी चाहिए. लेकिन एक गलत महिला का उदाहरण लेकर हम प्रताड़ित होने वाली महिलाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते. 99 प्रतिशत शादियों में पुरुषों का ही दोष होता है.’

अतुल के माता-पिता ने बेटे के लिए मांगा इंसाफ
अतुल सुभाष के माता-पिता और भाई उनका अस्थि कलश लेकर बुधवार शाम पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे. वहां अतुल के माता-पिता ने अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग की है. एयरपोर्ट पर रोते-रोते अतुल की मां बेहोश हो गईं. उससे पहले उन्होंने कहा, ‘मेरे बच्चे को बहुत टार्चर किया गया है. मेरे बुढ़ापे का सहारा चला गया.’

24 पन्नों का एक सुसाइड नोट और डेढ़ घंटे का वीडियो
अतुल सुभाष ने खुदकुशी से पहले 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट और करीब 1.5 घंटे का वीडियो अपने छोटे भाई और एक एनजीओ के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि उनको न्याय मिलना चाहिए. यदि ऐसा नहीं होता है, तो उनकी अस्थियों को कोर्ट के सामने गटर में बहा दिया जाए. ताकि उनकी आत्मा को भी हमेशा लगे कि उनको इस सिस्टम से न्याय नहीं मिला है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अतुल ने कई लोगों को ईमेल के जरिए अपना सुसाइड नोट भेजा था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...