11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसेंसेक्‍स 2,00,000 पर कब तक? दिग्‍गज मार्केट एक्‍सपर्ट ने बता दिया वक्‍त,...

सेंसेक्‍स 2,00,000 पर कब तक? दिग्‍गज मार्केट एक्‍सपर्ट ने बता दिया वक्‍त, इस भरोसे की वजह समझ‍िए

Published on

नई दिल्‍ली

दिग्‍गज मार्केट एक्सपर्ट शंकर शर्मा ने एक इवेंट में शेयर बाजार, तेजी और अपने कुछ टॉप पिक्स पर बातचीत की। GQuant Investech के संस्थापक शर्मा ने यह भी बताया कि सेंसेक्स कब 2,00,000 के स्तर को छू सकता है। शंकर शर्मा ने 26 साल की उम्र में नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने 80-90 के दशक के आखिर में शेयर बाजार में निवेश शुरू किया था। उनका मानना था कि भारत का शेयर बाजार बहुत आगे जाएगा। इसलिए उन्होंने इसमें जल्दी निवेश करने का फैसला लिया। आज भी वह इसी विचार पर कायम हैं।

शंकर शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि बाजार में बुलबुलों का होना जरूरी है। जब ये फूटते हैं तो पीछे कुछ ग्रोथ छोड़ जाते हैं। कुछ भी 100% खत्म नहीं होता। एक तेजी का बाजार कब तक चलता है? इस सवाल के जवाब में शर्मा ने बताया कि आमतौर पर तेजी का बाजार 4-6 साल तक चलता है। वहीं, मंदी का बाजार कुछ महीनों से लेकर 2-3 साल तक चल सकता है। उनके मुताबिक, ‘अब वैसी लंबी मंदी नहीं रहेगी जैसी हम देखते आए हैं। हम 2020 में शुरू हुए तेजी के बाजार के पांचवें साल में हैं।’

स्‍मॉल कैप शेयरों पर भरोसा
जाने-माने निवेशक ने यह भी बताया कि उनके अनुसार, छोटी अवधि (1 वर्ष से कम), मध्यम अवधि (3-5 वर्ष) और लंबी अवधि (5+ वर्ष) में क्या अच्छा दिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं स्मॉल कैप्स में बहुत विश्वास करता हूं। आज भी निफ्टी अपने सबसे ऊंचे स्तर से 5% नीचे है, जबकि स्मॉल कैप 1% ऊपर है। वे अब 90 के दशक की तरह जोखिम भरे नहीं हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि लार्ज कैप अभी बहुत बड़े हो गए हैं।

10 साल में सेंसेक्‍स 2,00,000 के स्तर को छू सकता है
शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले 10 सालों में सेंसेक्स 1,50,000 से 2,00,000 के स्तर को छू सकता है। उन्‍होंने कहा, ‘अगर 10 साल में 10-12% की दर से यह बढ़ता है, और चक्रवृद्धि ब्याज लगता है तो सेंसेक्स लगभग 1,70,000 के आसपास पहुंच जाएगा। 20,000 अंक ऊपर-नीचे हो सकते हैं।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...