14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedमुफ्त राशन की स्कीम कब तक चला पाएगी सरकार? आधे से भी...

मुफ्त राशन की स्कीम कब तक चला पाएगी सरकार? आधे से भी कम हुआ खाद्य का स्टॉक

Published on

नई दिल्ली

भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही मुफ्त राशन की स्कीम दिसंबर के बाद भी चलेगी या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। सरकार ने इस साल अक्टूबर में इस स्कीम को अगले तीन महीने के लिए बढ़ाते हुए दिसंबर तक कर दिया है। सरकार के फैसले के बाद अब व्यापारियों का कहना है कि सरकार इस स्कीम को ज्यादा समय तक आगे नहीं बढ़ा सकती है क्योंकि देश के खाद्य भंडार पर लोड बढ़ रहा है और स्टॉक में कमी हो रही है। सरकार के पास के गेहूं का स्टॉक 1 अक्टबर को 22.7 मिलिटन टन पहुंच गया है। जबकि एक साल पहले इसी समय पर भारत के पास गेहूं का 46.9 मिलियन टन का स्टॉक था।

हालांकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि स्टॉक पर्याप्त है। सीमित आपूर्ति ने गेहूं की कीमतों को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। यूक्रेन युद्ध की वजह से बाहर से गेंहू लाना भी सरकार को काफी महंगा पड़ेगा और मुश्किल भी। ऐसे में सरकार के पास केवल एक रास्ते बचते हैं कि वो मुफ्त राशन की स्कीम को दिसंबर के बाद समाप्त करे दे।

बारिश की वजह से पाम तेल का उत्पादन प्रभावित
सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता ने कहा कि हाल ही में खाद्य तेल की कीमतों में भी उछाल देने को मिली है क्योंकि प्रमुख उत्पादक देशों में भारी बारिश से पाम तेल उत्पादन बाधित हो रहा है, जबकि काला सागर क्षेत्र से सूरजमुखी तेल की आपूर्ति पर चिंता बढ़ रही है।

दूध उत्पादकों के पास के भी कम हो रहे स्टॉक
डेयरी कंपनी नैचुरल शुगर एंड एलाइड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बी बी थोम्बरे ने कहा कि इस बीच, प्रमुख दूध उत्पादक कीमतें बढ़ा रहे हैं क्योंकि दूध पाउडर और मक्खन के मजबूत निर्यात के कारण दूध उत्पादों के पास स्टॉक कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा, दूध उत्पादन बढ़ रहा है लेकिन दूध उत्पादों के कम स्टॉक के कारण कीमतों में कमी आने की संभावना नहीं है।

30 सितंबर को समाप्त होने वाली थी स्कीम
मुफ्त राशन की स्कीम 30 सितंबर को समाप्त होने वाली थी। इससे पहले सरकार ने स्कीम को तीन महीने यानी इस साल के अंत तक के लिए बढ़ाने का फैसला ले लिया। वित्त मंत्रालय के मुताबिक तीन महीने तक मुफ्त राशन की स्कीम को आगे बढ़ाने से खजाने पर 45,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...