10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप पर एलआईसी का कितना कर्ज है! फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण...

अडानी ग्रुप पर एलआईसी का कितना कर्ज है! फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने किया खुलासा

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप में एलआईसी (LIC) के कर्ज और निवेश पर हाल में काफी चर्चा हुई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी को आई एक रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में एक महीने से भी अधिक समय तक भारी गिरावट आई। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बताया कि पिछले तीन महीने के दौरान अडानी ग्रुप की कंपनियों को दिए गए एलआईसी के कर्ज में गिरावट आई है। सीतारमण ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि अडानी ग्रुप की कंपनियों में एलआईसी का डेट एक्सपोजर 31 दिसंबर 2022 को 6,347 करोड़ रुपये था जो पांच मार्च को 6,183 करोड़ रुपये रह गया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के पास सबसे ज्यादा 5,388.60 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है। इसी तरह अडानी पावर मुंद्रा के पास 266 करोड़ रुपये, अडानी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड फेज-1 के पास 81.60 करोड़ रुपये, अडानी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड फेज-3 के पास 254.87 करोड़ रुपये, रायपुर एनर्जेन लिमिटेड के पास 145.67 करोड़ रुपये और रायगढ़ एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड के पास 45 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है।सीतारमण ने साथ ही कहा कि पांच सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों ने अडानी ग्रुप की किसी भी कंपनी को लोन नहीं दिया है।

कितनी कंपनियों में है निवेश
फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि सरकारी बैंकों के मुताबिक अडानी ग्रुप को लोन प्रोजेक्ट्स की वायबिलिटी, कैश फ्लो अनुमान, जोखिम आदि फैक्टर्स को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट के कारण इन कंपनियों में एलआईसी के इनवेस्टमेंट की कीमत निगेटिव में चली गई थी। इससे एलआईसी के निवेश पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि हाल में ग्रुप के शेयरों में तेजी आई है। इससे एलआईसी के निवेश की कीमत एक बार फिर ऊपर चली गई है। एलआईसी का अडानी ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियों में निवेश है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...