8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedचांदी की कीमत में भारी उछाल, सोना भी 50 हजार के पार,...

चांदी की कीमत में भारी उछाल, सोना भी 50 हजार के पार, जानें 10 ग्राम का रेट

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह की तुलना में शाम के समय सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, भाई दूज के दिन आज (बुधवार), 26 अक्टूबर को बाजार खुलते ही फिर से धातुओं की कीमतों में भारी इजाफा देखा गया. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोने का भाव 50 हजार के पार है. वहीं, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के भाव भारी बढ़त के साथ 57 हजार रुपये के पार पहुंच गया है.

सोना-चांदी का आज का भाव
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 50551 रुपये हो गया. 916 शुद्धता वाला सोना आज 46488 रुपये का है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम घटकर 38063 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज बढ़कर होकर 29689 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 57851 रुपये की हो गई है.

शुद्धता मंगलवार के दाम बुधवार के दाम

शुद्धता मंगलवार के दाम बुधवार के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 50444 50751
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 50242 50551
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 46207 46488
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 37833 38063
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 29510 29689
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 56596 57851

सोने-चांदी के दाम में कितना बदलाव?
आज के ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 309 रुपये महंगा हो गया. 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 309 रुपये महंगा हुआ. 916 प्योरिटी वाला सोना 201, 750 प्योरिटी वाला सोना 230, 585 प्योरिटी वाला सोना 179 रुपये महंगा हुआ. एक किलो चांदी की कीमत में भारी बढ़त देखी गई है. चांदी आज कुल मिलाकर 1,255 रुपये महंगी हुई है.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.

24, 22, 21, 18 और 14 कैरेट में क्या होता है फर्क?
24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है.Live TV

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...