7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमुझे कन्नड़ होने पर गर्व- 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी बोले- नहीं करूंगा...

मुझे कन्नड़ होने पर गर्व- ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी बोले- नहीं करूंगा हिंदी फिल्मों में काम

Published on

इस समय जिस फिल्म की हर तरफ चर्चा देखने को मिल रही है, वह है ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’। मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। इसकी सफलता को देखते हुए इसे हिंदी भाषा में डब करके हिंदी मार्केट के लिए भी रिलीज किया गया। ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ को लेकर कहा था कि वह नहीं चाहते कि बॉलीवुड में इस फिल्म का रीमेक बनाया जाए और अब उन्होंने कहा है कि वह खुद भी बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते। ऋषभ शेट्टी ने हिंदी फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया है।

ऋषभ शेट्टी कन्नड़ फिल्मों के स्टार हैं और शुरुआत से उन्होंने इसी भाषा की फिल्में की हैं। ‘कांतारा’ जैसी फिल्म ने ऋषभ शेट्टी को पैन इंडिया स्टार बना दिया। हिंदी मार्केट में जो लोग ऋषभ का नाम भी नहीं जानते थे, अब उन्हें ‘कांतारा’ के नाम से जानने लगे हैं। बॉलीवुड के गलियारों में भी ऋषभ शेट्टी और उनकी फिल्म ‘कांतारा’ की चर्चा हो रही है।

ऋषभ शेट्टी ने ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम करने को लेकर कहा, ‘मैं कन्नड़ फिल्में करना चाहता हूं। मुझे कन्नडिगा होने पर गर्व है। यह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और कन्नड़ के लोगों की बदौलत ही हो सका है कि मैं आज इस मुकाम पर हूं। सिर्फ इसलिए कि एक फिल्म हिट हो जाती है, मेरा परिवार और दोस्त नहीं बदल जाएंगे। मेरी आत्मा कन्नड़ सिनेमा में ही बसती है।’

यश और महेश बाबू भी ठुकरा चुके हैं बॉलीवुड को
ऋषभ शेट्टी से पहले साउथ के कई और एक्टर्स बॉलीवुड में काम करने का ऑफर ठुकरा चुके हैं। इनमें ‘केजीएफ’ स्टार यश और तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू का भी नाम शामिल है। महेश बाबू ने तो यह तक कह दिया था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता।

हाल ही ऋषभ शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉलीवुड की फिल्में लगातार क्यों फ्लॉप हो रही हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से कहां गलती हो रही है। ऋषभ शेट्टी ने कहा था कि अब बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर पश्चिम का ज्यादा प्रभाव है। वो वहीं की चीजें और हॉलीवुड को यहां लाने की कोशिश कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी के मुताबिक, फिल्ममेकर्स को यह बात ध्यान रखनी होगी कि वो फिल्में दर्शकों के लिए बना रहे हैं, अपने लिए नहीं। ऋषभ शेट्टी ने कहा था कि बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को वैसी कहानियां दर्शकों को परोसनी होंगी, जिनसे वो रिलेट कर सकें, जो उनसे जुड़ी हों।

‘कांतारा’ की कमाई, KGF 2 को भी पछाड़ा
‘कांतारा’ मात्र 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी। तीस सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने ही डायरेक्ट किया था और इसमें एक्टिंग भी की थी। ‘कांतारा’ को रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं और अब तक यह फिल्म 274.24 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। वहीं IMDB पर ‘कांतारा’ एक्टर यश की ‘केजीएफ 2’ को पछाड़कर देश की नंबर वन फिल्म बन गई है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...