13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedमैने अपने पति को बिजनेसमैन बनाया, बेटी ने प्रधानमंत्री... बोलीं ऋषि सुनक...

मैने अपने पति को बिजनेसमैन बनाया, बेटी ने प्रधानमंत्री… बोलीं ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति

Published on

लंदन

कहते हैं एक कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। इन्फोसिस के मालिक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने भी इस बात को माना है। सुधा मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने का श्रेय अपनी बेटी को दिया। उनका एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें 72 साल की सुधा मूर्ति अपने दामाद के बारे में बात कर रही हैं। इसमें वह कहती हैं कि कैसे उनकी बेटी ने ऋषि सुनक के कैरियर में भूमिका निभाई है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की शादी अक्षता मूर्ति से हुई है, जो इनफोसिस के मालिक और अरबपति नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं। अक्षता मूर्ति की कुल संपत्ति लगभग 73 अरब रुपए के करीब है, जो उन्हें ब्रिटेन की सबसे अमीर महिलाओं में से एक बनाता है। सुधा मूर्ति एक वीडियो में कहते हुए सुनी जाती हैं, ‘मैंने अपने पति को एक बिजनेसमैन बनाया, मेरी बेटी ने अपने पति को यूके का प्रधानमंत्री बनाया है।’

2009 में ऋषि सुनक की हुई शादी
उन्होंने कहा, ‘देखिए कैसे एक पत्नी अपने पति को बदल सकती है। लेकिन मैं अपने पति को नहीं बदल सकी। मैंने अपने पति को एक बिजनेसमैन बनाया और मेरी बेटी ने अपने पति को प्रधानमंत्री बनाया।’ ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति ने साल 2009 में शादी की थी। दोनों की दो बेटिया हैं। ऋषि सुनक ने 2009 में कंजर्वेटिव पार्टी जॉइन की थी और 2015 में वह सांसद बने। अक्टूबर 2022 में उन्होंने इतिहास रचा और पहली बार एक भारतीय मूल का व्यक्ति ब्रिटेन का पीएम बना।

गुरुवार को ऋषि सुनक रखते हैं व्रत
सुधा मूर्ति की क्लिप से इस बारे में भी पता चलता है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हर गुरुवार को उपवास रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘हां गुरुवार को क्या शुरू किया जाना चाहिए। इनफोसिस की शुरुआत गुरुवार को हुई। इतना ही नहीं, हमारी बेटी से शादी करने वाले हमारे दामाद के पूर्वज पिछले 150 साल से इंग्लैंड में हैं। लेकिन वे बहुत धार्मिक हैं। शादी के बाद उन्होंने पूछा कि हम हर काम गुरुवार को क्यों करते हैं। वह हर गुरुवार को व्रत रखते हैं। हमारे दामाद की मांग सोमवार को व्रत रखती हैं।’

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...