13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized'सालों तक मेरा अपमान किया गया', रो पड़े मिथुन, क्यों बोले- नहीं...

‘सालों तक मेरा अपमान किया गया’, रो पड़े मिथुन, क्यों बोले- नहीं चाहता मेरी बायोपिक बने

Published on

लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने रियलिटी सिंगिंग शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स की शान बढ़ाई. सिंगिंग शो में मिथुन ने कंटेस्टेंट्स को खूब इंस्पायर किया. शो में एक वक्त ऐसा भी आया जहां दिग्गज एक्टर को भावुक होते देखा गया. मिथुन ने अपने कड़वे अनुभव को सबके सामने रखा और अपने संघर्ष के बारे में बताया.

मिथुन चक्रवर्ती को याद आए बीते दिन
मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि स्किन कलर की वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी. उनका अपमान किया गया था. इसकी वजह से वे अक्सर रोया करते थे. शो में मिथुन ने कहा- मैं नहीं चाहूंगा जिंदगी में जिन परिस्थितियों से मैं गुजरा हूं दूसरा कोई और भी इसे झेले. हर किसी के स्ट्रगल होते हैं, वो मुश्किल दिनों में लड़ता है. लेकिन मुझे मेरी स्किन कलर को लेकर भला बुरा कहा गया. स्किन कलर को लेकर सालों तक मेरा अपमान किया गया. मैंने वो दिन भी देखे जब मैं खाली पेट सोता था. मैं सोने के लिए रोता था. ऐसे भी दिन रहे जब मुझे सोचना पड़ता था खाने में अब आगे क्या खाऊंगा, सोने के लिए कहां जाऊंगा. कई दिनों तक मैं फुटपाथ पर भी सोया हूं.

इमोशनल हुए मिथुन
मिथुन चक्रवर्ती ने बताया यही वजह है वो नहीं चाहते उनपर बायोपिक बने. क्योंकि वो नहीं चाहते कोई उस दर्द से गुजरे जिससे वो गुजर चुके हैं. एक्टर ने कहा- तभी मैं नहीं चाहता मुझ पर कोई बायोपिक बने. मेरी स्टोरी किसी को इंस्पायर नहीं करेगी. मेरी कहानी उन्हें मानसिक रूप से तोड़ देगी, लोगों को उनके सपने पूरा करने से डिसकरेज कर दूंगा. मैं नहीं चाहता ऐसा हो. अगर मैं कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है. मैंने इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए लड़ाई लड़ी है. मैं लेजेंडरी इसलिए नहीं हूं क्योंकि मैंने हिट फिल्में दी हैं. मैं लेजेंड हूं क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी के सभी दर्द और संघर्ष को पार कर लिया है. सेट पर मिथुन का ये दर्द सुन सबकी आंखें नम हो गई थीं.

मिथुन चक्रवर्ती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में गिने जाते हैं. हिंदी सिनेमा में उनका योगदान अहम है. मिथुन ने 1976 में मूवी Mrigayaa से डेब्यू किया था. इस फिल्म के लिए एक्टर ने नेशनल अवॉर्ड जीता था. 80s, 90s में मिथुन ने कई हिट फिल्में दी थीं, जिनमें डिस्को डांसर, वारदात, बॉक्सर, अग्निपथ जैसी मूवीज शामिल हैं. मिथुन की पिछली रिलीज द कश्मीर फाइल्स थी. ये मूवी जबरदस्त हिट हुई.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...