20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई नहीं रुकी तो सड़कों पर आ जाएगा जनसैलाब, जानिए किसने दी...

महंगाई नहीं रुकी तो सड़कों पर आ जाएगा जनसैलाब, जानिए किसने दी है यह चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

पूरी दुनिया इस समय महंगाई से जूझ रहे हैं। दुनियाभर के सेंट्रल बैंक महंगाई को रोकने के लिए ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं लेकिन महंगाई डायन थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF की चीफ क्रिस्टेलीना जॉर्जीवा ने चेतावनी दी है कि अगर सरकारों महंगाई को रोकने में नाकाम रही तो दुनियाभर की सड़कों पर जनसैलाब आ जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई लोगों के सब्र का इम्तेहान ले रही है और उनका धैर्य कभी भी टूट सकता है।

आईएमएफ चीफ ने सीएनएन के एक कार्यक्रम में कहा कि दुनियाभर में खानेपीने की चीजों और तेल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। अगर सरकारें महंगाई को रोकने में नाकाम रहीं तो इससे समाज के सबसे कमजोर तबके पर सबसे ज्यादा असर होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने महंगाई को भड़काने का काम किया और रही सही कसर रूस ने यूक्रेन पर हमला करके पूरी कर दी। आज महंगाई हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है। इस दुश्मन को काबू में नहीं किया गया तो पूरी दुनिया में लोग सड़कों पर उतर जाएंगे।

100 देशों में भारत से ज्यादा महंगाई
जॉर्जीवा की चिंता बेजा नहीं है। दुनिया के कई देशों में महंगाई ने लोगों को परेशान कर रखा है। जिम्बाब्वे में अगस्त में महंगाई दर 285 फीसदी पहुंच गई। इसी तरह लेबनॉन में यह 168 फीसदी, सीरिया में 139 फीसदी, सूडान में 125 फीसदी, वेनेजुएला में 114 फीसदी और श्रीलंका में 70 फीसदी पहुंच चुकी है। भारत में खुदरा मंहगाई अगस्त में सात फीसदी रही। दुनिया के 100 देशों में महंगाई भारत से अधिक है।

ईरान में अगस्त में महंगाई 52.20 फीसदी, पाकिस्तान 27.76 फीसदी, म्यामार में 17.78 फीसदी और कजाकस्तान में 16.1 फीसदी पर है। इसी तरह दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में महंगाई 10.84 फीसदी पर पहुंच चुकी है। पराग्वे में यह 10.50 फीसदी, जमैका में 10.2 फीसदी, ब्राजील में 8.73 फीसदी और अमेरिकी में 8.3 फीसदी पर है। स्वीडन में अगस्त में महंगाई 9.8 फीसदी रही। वहां की सरकार ने कहा है कि महंगाई बहुत ज्यादा है और इसमें अभी तेजी आ सकती है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...