17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorized'कोई जबरदस्ती किस करे तो पहले सेल्फी लें?' हैरेसमेंट का सबूत मांगने...

‘कोई जबरदस्ती किस करे तो पहले सेल्फी लें?’ हैरेसमेंट का सबूत मांगने वालों पर भड़कीं एक्ट्रेस

Published on

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ‘मी टू’ मूवमेंट की नई लहर ने लोगों को शॉक कर दिया है. इंडस्ट्री के कई बड़े नामों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लग चुके हैं. इंडस्ट्री की महिलाएं अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट और असॉल्ट की कहानियां शेयर कर रही हैं. और जिनपर आरोप लगे हैं वो जनता के गुस्से के साथ-साथ कानूनी एक्शन का सामना भी कर रहे हैं.

मलयालम सिनेमा में कलाकारों के हित के लिए बने कई संगठन जैसे- एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) और फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरला (FEFKA) की भी खूब आलोचना हो रही है. इस बीच इंडस्ट्री की सीनियर एक्ट्रेस शीला, सिनेमा में उत्पीड़न झेल रही महिलाओं के सपोर्ट में आई हैं.

‘महिलाओं का संघर्ष देखकर दिल टूट जाता है’
मनोरमा ऑनलाइन से बात करते हुए शीला ने कहा, ‘फिल्मों में काम करने के लिए महिलाएं जिस संघर्ष से गुजरती हैं, वो मैं अच्छे से जानती हूं. कुछ ऐसी हैं जो फाइनेंशियल कारणों से सिनेमा में आती हैं, जबकि कुछ इस क्राफ्ट के प्यार में यहां पहुंचती हैं. उन्हें स्ट्रगल करते हुए देखना दिल तोड़ देता है.’

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस शीला ने कहा कि उन्हें खुद तो कभी हैरेसमेंट का सामना नहीं करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हाल ही में कई सर्वाइवर महिलाओं के स्ट्रगल से इनकार नहीं किया. शीला ने कहा कि उन्होंने भी ढेर सारी महिलाओं से उनके भयानक अनुभव सुने हैं.

उन्होंने कहा, ‘पहले न तो ऐसे मौके थे न हालात कि कोई इन चीजों को लेकर ओपनली बात कर सके. मुझे समझ नहीं आता कि सिर्फ कुछ एक्टर्स का नाम ही क्यों लिया जा रहा है जबकि इतने सारे लोग इसमें शामिल हैं. अगर कोई भी दोषी है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए.’ शीला ने मलयालम इंडस्ट्री की महिलाओं के लिए बने संगठन ‘वुमन इन सिनेमा कलेक्टिव’ (WCC) की भी तारीफ की.

सबूत मांगने वालों पर भड़कीं शीला
79 साल की एक्ट्रेस ने उन लोगों की तीखी आलोचना की जो हैरेसमेंट के आरोप सामने आने पर महिलाओं से सबूत की मांग करने लगते हैं. मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘पुलिस और कोर्ट सबूत मांगते हैं. क्या जब कोई अचानक से आकर हमें हग कर लेता है या किस कर लेता है, तो हम फोटो और सेल्फी ले सकते हैं? क्या आप हमसे ये कहने की उम्मीद रखते हैं कि ‘मैं प्रूफ के लिए एक फोटो ले लेती हूं?’ पहले तो सिर्फ लैंडलाइन फोन हुआ करते थे और रिकॉर्ड करने का कोई तरीका ही नहीं होता था. एक्टर्स ने कभी उम्मीद नहीं की थी कि भविष्य में कोई हेमा कमेटी बनेगी. कोई भी इन परिस्थितियों का अनुमान नहीं लगा सकता. इस तरह एक अब्यूज के मामलों में प्रूफ कैसे दिया जा सकता है?’

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...