15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedसगाई नें नहीं बुलाया तो मोदी को वोट दे दूंगी... राघव चड्ढा...

सगाई नें नहीं बुलाया तो मोदी को वोट दे दूंगी… राघव चड्ढा को AAP समर्थक ने दे डाली धमकी

Published on

नई दिल्ली

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आज दिल्ली में सगाई होने जा रही है। दिल्ली में इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस बीच खुद को आम आदमी पार्टी का समर्थक बताने वाली एक लड़की अलग अंदाज में राघव चड्ढा से सगाई में बुलाने के लिए कहा है। उसने ट्विटर पर लिखा है कि अगर उसे सगाई में नहीं बुलाया गया तो वो नरेंद्र मोदी को वोट देगी। AAP समर्थक की ये धमकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

AAP समर्थक ने दी सगाई में बुलाने की धमकी
बता दें कि आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने अपनी सगाई समारोह में केवल 150 लोगों को ही आमंत्रित किया है। इस बीच उनकी पार्टी की एक समर्थक काव्या ने ट्वीट कर सगाई में बुलाने की मांग की है। उसने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हैलो राघव चड्ढा! अगर आपने मुझे न्यौता नहीं भेजा तो मैं मोदी को वोट दे दूंगी। मैं मोदी को वोट देना नहीं चाहती इसलिए कृपया मुझे सगाई का आमंत्रण भेजें।’

लोग कर रहे रिएक्ट
ट्विटर पर यूजर के खास अंदाज में सगाई का न्यौता मांगने पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, ‘एक दिन ये लड़की प्रधानमंत्री जरूर बनेगी।’ दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘आपका आमंत्रण एप्लीकेशन LG के पास पेंडिंग है, और LG का तो आपको पता ही है…. सॉरी कार्यक्रम में आपके ना सम्मलित होने पर हमें खेद है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘खुद को न्यौता दिलाने का ये सबसे प्यारा तरीका है।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...