10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorized'अगर ये सही लगता है तो रेप-मर्डर भी', थप्पड़ कांड के बाद...

‘अगर ये सही लगता है तो रेप-मर्डर भी’, थप्पड़ कांड के बाद ट्रोल्स को कंगना रनौत का जवाब

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद बन गई हैं. चुनाव जीतने के बाद कंगना दिल्ली रवाना हो रही थीं जब उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ कांड के वीडियो वायरल हुए, जिनपर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब रिएक्शन आए. कुछ यूजर्स ने कंगना रनौत के साथ हुए इस वाकये की निंदा की तो वहीं कुछ ऐसे भी थे जो महिला जवान के साथ खड़े नजर आए. यूजर्स ने महिला जवान की तारीफ भी की और कंगना को ट्रोल भी किया. अब उन ट्रोल्स को कंगना ने जवाब दिया है.

कंगना ने हेटर्स को कहा ये
कंगना रनौत ने X पर पोस्ट लिखा, ‘हर बलात्कारी, खूनी या चोर के पास अपराध करने का बड़ा भावनात्मक, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कारण होता है. कोई भी अपराध किसी कारण के बिना नहीं होता. फिर भी उन्हें दोषी करार किया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है. अगर आप किसी अपराधी की सारे कानूनों को तोड़कर अपराध करने की भावना से जुड़े हैं. याद रखें अगर आप इसे सही मानते हैं कि कोई दूसरे के इंटीमेट जोन में घुसे, बिना इजाजत उनके शरीर को छूए और उनका शोषण करे, तो आप बलात्कार और कत्ल को भी सही मानते हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आपको अपनी मनोवैज्ञानिक आपराधिक प्रवृत्ति को गहराई से देखना चाहिए. मैं आपको सलाह दूंगी कि योग और ध्यान लगाने जैसी चीजें करें वरना आपका जीवन एक कड़वा और बोझिल अनुभव बन जाएगा. इतनी ईर्ष्या और नफरत लेकर न जिएं, खुद को आजाद कर दें.’

कंगना के सलाहकार ने कही ये बात
थप्पड़ कांड पर इस बीच कंगना रनौत के राजनीतिक सलाहकार मयंक मधुर का बयान भी सामने आया है. उन्होंने बताया है कि थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत की सिक्योरिटी में कोई इजाफा नहीं किया जा रहा. उन्होंने कहा, ‘हमने हिमाचल प्रदेश की सरकार को रिक्वेस्ट नहीं भेजी है. कृपा करके किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें. कुछ लोग सोशल मीडिया पर हमारी मानहानि कर रहे हैं और CISF की जवान ने जो किया उसे सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
6 जून को कंगना, ‘मंडी की सांसद’ के तौर पर अपने हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित घर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं. उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा. मौके के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस पूरे मामले के बाद कंगना रनौत ने अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान उनकी कही गई बातों के चलते महिला जवान ने उनपर हाथ उठाया. वहीं महिला जवान कुलविंदर कौर का वीडियो भी सामने आया. वीडियो में कुलविंदर कौर कह रही हैं कि कंगना ने बयान दिया था कि 100-100 रुपए लेकर किसान आंदोलन में महिलाएं बैठी हैं, उस वक्त मेरी मां किसान आंदोलन में जाती थीं.

बॉलीवुड स्टार्स ने दिया कंगना का साथ
कंगना रनौत के साथ थप्पड़ कांड होने के बाद बॉलीवुड स्टार्स अनुपम खेर, शेखर सुमन, शबाना आजमी, सिंगर मीका सिंह और टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने रिएक्शन दिए हैं. मीडिया से बात करते हुए और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी सितारों ने महिला जवान की हरकत की निंदा की. उन्होंने कहा कि जो भी कंगना रनौत के साथ हुआ वो दुखद बात है.

किसान निकालेंगे इंसाफ मार्च
जानकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर की हरकत के बाद उन्हें ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया है. बताया ये भी जा रहा है कि किसान, कुलविंदर कौर के सपोर्ट में 9 जून को इंसाफ मार्च निकालने वाले हैं. इसमें ये सुनिश्चित किया जाएगा कि कुलविंदर के खिलाफ कोई भी अनुचित कार्रवाई न की जाए. ये मार्च पंजाब के मोहाली में निकाला जाएगा और मोहाली के एस.एस.पी. को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...