7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedतुर्की और अजरबैजान का सेलेक्टिव बायकॉट तो चीन की अनदेखी क्‍यों? दिग्‍गज...

तुर्की और अजरबैजान का सेलेक्टिव बायकॉट तो चीन की अनदेखी क्‍यों? दिग्‍गज ने सवाल उठा कह दी ये बड़ी बात

Published on

नई दिल्‍ली:

भारत में तुर्की और अजरबैजान के उत्पादों के बहिष्कार की लहर ने जोर पकड़ रखा है। इस बीच मैरिको के चेयरमैन हर्ष मारिवाला ने चीन के पाकिस्तान को समर्थन पर सवाल उठाया है। उन्‍होंने कहा है कि भारत को ‘सेलेक्टिव बायकॉट’ नहीं करना चाहिए। सभी देशों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। चीन का समर्थन भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए ज्‍यादा गंभीर खतरा है। मारिवाला का यह बयान तुर्की और अजरबैजान की यात्राओं के बहिष्कार की बढ़ती मांग के बाद आया है। इन दोनों देशों ने भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया था। पाकिस्तान की ओर से इस्तेमाल किए गए ड्रोन तुर्की से थे। इस संदर्भ में मारिवाला ने स्थिरता और दीर्घकालिक सोच बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है।

मैरिको के चेयरमैन हर्ष मारिवाला ने कहा है कि भारत सेलेक्टिव बायकॉट नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि चीन का पाकिस्तान को समर्थन क‍िसी से छुपा नहीं है। चीन का समर्थन आर्थिक और सैन्य दोनों तरह से है। भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए उसका समर्थन दूरगामी परिणाम देगा।

तुर्की और अजरबैजान से बड़ा खतरा है चीन
मारिवाला ने सवाल उठाया कि क्या भारत अपने बहिष्कार को समान रूप से लागू कर रहा है या चयनात्मक हो रहा है। उन्होंने कहा कि चीन भारत के लिए तुर्की और अजरबैजान से कहीं अधिक बड़ा और लगातार खतरा है।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस्तांबुल में मुलाकात की। शरीफ ने एर्दोगन को पाकिस्तान के प्रति उनके दृढ़ समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। दोनों देशों का उद्देश्य अपने सहयोग को मजबूत करना और आपसी व्यापार को 5 अरब डॉलर तक बढ़ाना है।

चीन खड़ा था पाक‍िस्‍तान के साथ
वहीं, बीजिंग ने संघर्ष के दौरान कहा था कि वह क्षेत्रीय शांति के बारे में चिंतित है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसे चीन ने ‘खेदजनक’ पाया था। चीन ने कहा था कि वह पाकिस्‍ताना को उसकी संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा करने में समर्थन देता है। वह पाकिस्तान की वैध सुरक्षा चिंताओं को समझता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...