6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedसरकार के कड़े ऐतराज का असर, कुछ ही घंटों में प्ले स्टोर...

सरकार के कड़े ऐतराज का असर, कुछ ही घंटों में प्ले स्टोर पर लौटे शादी डॉट कॉम समेत सभी हटाए गए ऐप

Published on

नई दिल्ली ,

Google ने अपने प्ले स्टोर से कुछ भारतीय ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया था. गूगल के इस फैसले का पहले स्टार्टअप के CEO और फाउंडर ने विरोध किया और फिर सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया. इसके बाद गूगल ने शादी डॉट कॉम समेत कई ऐप को हटाने का फैसला वापस ले लिया. दरअसल, शुक्रवार शाम को सामने आई खबर में कहा था कि Google ने 10 भारतीय ऐप को Play Store से हटाने का फैसला लिया. इसमें Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres जैसे नाम शामिल थे. बीते साल कंपनी ने कुछ ऐप डेवलपर को चेतावनी भी दी थी.

इसके बाद बाद केंद्रीय दूसरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गूगल के इस फैसले पर सख्त रवैया अपनाया. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐप रिमूव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस विवाद को सुलझाने के लिए सरकार ने गूगल के साथ और ऐप मालिकों के साथ एक मीटिंग का भी आयोजन किया था, लेकिन मीटिंग से पहले ही Google ने अपना फैसला वापस ले लिया. अश्विनी वैष्णव ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि स्टार्टअप इको सिस्टम भारतीय अर्थव्यवस्था की कुंजी है.

क्या था पूरा मामला ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सर्विस फीस पेमेंट नहीं देने का था. इसके बाद गूगल ने प्लेटफॉर्म ने अब इन ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया. दरअसल, कई स्टार्टअप चाहते थे कि गूगल की तरह से चार्ज ना लगाया जाए और फिर उन्होंने ये पेमेंट नहीं की. हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था.

गूगल को करना पड़ा आलोचना का सामना
गूगल के इस फैसले की आलोचना कई लोगों ने की. Kuku FM के CEO लाल चंद बिशु ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके Google की आलोचना की और उसके फैसले को गलत ठहराया. Naukri.com और 99acres के फाउंडर संजीव बिखचंदानी ने भी पोस्ट करके गूगल के प्रति अपनी नारागजगी जाहिर की थी.

इन ऐप्स पर लिया था एक्शन
Google की तरफ से कुछ ऐप्स पर एक्शन लिया था, जिनके नाम Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) और दो अन्य ऐप थे

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...