8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedधड़ाधड़ रिजाइन का बढ़ा चलन:बड़ी संख्या में कर्मचारी छोड़ रहे हैं नौकरी

धड़ाधड़ रिजाइन का बढ़ा चलन:बड़ी संख्या में कर्मचारी छोड़ रहे हैं नौकरी

Published on

नई दिल्ली

इन दिनों जहां एक तरफ दिग्गज कंपनियों में मूनलाइटिंग पर बहस चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय कंपनियां एक नई समस्या ‘The Great Resignation’ से परेशान है। साल 2022 की पहली छमाही में भारत में एट्रिशन दर 20.3% पर आ गई। साल 2020 में भारत का एट्रिशन रेट महज 6% था। यह जानकारी ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस कंपनी एओएन पीएलसी के सर्वे से निकल कर सामने आई है।

कोरोना के बाद मुश्किलें बढ़ी
रिपोर्ट के मुताबिक, दो साल के कोविड महामारी और लॉकडाउन के बाद नौकरी छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी है। नौकरी छोड़ने की दर Great Resignation की बहस को जन्म दिया है जिसका दुनिया भर के इंडस्ट्रीज को सामना करना पड़ रहा है। ‘Great Resignation’ पिछले एक साल में सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिया है क्योंकि महामारी के बाद ग्लोबल स्तर पर नौकरी का बाजार खुलने लगा है। पिछले 18 महीनों में आईटी कंपनियों ने एट्रिशन का सबसे बुरा दौर देखा है।

सैलरी में की गई बढ़ोतरी
सर्वे से यह भी पता चलता है कि भारत में कंपनियों ने वेतन में 2022 में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि की। साल 2023 में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। जो फरवरी में अनुमानित 9.9 प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ा अधिक है। 2022 में भारत में सभी उद्योगों में नौकरी छोड़ने की दर 2021 की तुलना में मामूली कम थी, जिससे कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए कंपनियों पर भारी दबाव का संकेत मिलता है। सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि यह समस्या अगली छमाही तक जारी रह सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एट्रिशन रेट बढ़ने के पीछे कंपनी का खराब माहौल, अतिरिक्त काम का प्रेशर और कम सैलरी है

एट्रिशन रेट क्या है?
एट्रिशन रेट वह दर है जिस पर लोग कंपनी छोड़ते हैं। इसमें यह देखा जाता है कि कितने लोग स्वेच्छा से या अनैच्छिक रूप से छोड़ते हैं। इसे आमतौर पर प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया जाता है और यह समझने के लिए कि कंपनी में चीजें कैसे चल रही हैं।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...