10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedबांग्लादेश संकट से भारत को फायदा! इस इंडस्ट्री के आ सकते हैं...

बांग्लादेश संकट से भारत को फायदा! इस इंडस्ट्री के आ सकते हैं अच्छे दिन, रोजगार के भी बढ़ेंगे मौके

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश में इस समय स्थिति काफी गंभीर है। तख्तापलट के बाद बांग्लादेश की उद्योगों पर असर पड़ रहा है। कारोबार लगभग ठप है। बांग्लादेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्रीज में से एक है। यहां बने कपड़े भारत समेत दुनिया के कई देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। अब चूंकि बांग्लादेश में कारोबार की स्थिति काफी संकटग्रस्त हो चुकी है तो ऐसे में दुनियाभर के कपड़ों के खरीददार भारत की तरफ रुख कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के अच्छे दिन आ जाएंगे। इससे न केवल कारोबार बढ़ेगा, बल्कि लोगों को रोजगार के भी मौके मिलेंगे। बांग्लादेश में जितनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री हैं, उनमें से 25 फीसदी इंडस्ट्री भारतीयों की हैं।

…तो बढ़ जाएगा भारत का कारोबार
बांग्लादेश में संकट के बाद वहां का कपड़ा उद्योग तमिलनाडु के तिरुपुर जैसे शहर में शिफ्ट हो सकता है। बता दें कि तिरुपुर में देश की कई कपड़ा इंडस्ट्री हैं। यहां लाखों लोग काम करते हैं। जानकारों के मुताबिक बांग्लादेश से जितना कपड़ा एक्सपोर्ट होता है, अगर उसका 10 से 11 फीसदी हिस्सा तिरुपुर जैसे शहरों की तरफ मुड़ जाए तो भारत के टेक्सटाइल बिजनेस में हर महीने 300 से 400 मिलियन डॉलर (करीब 2515 से 3354 करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हो जाएगी। जानकारों का मानना है कि बांग्लादेश संकट के बाद तिरुपुर की कपड़ा इंडस्ट्री को पहले के मुकाबले ज्यादा ऑर्डर मिलने शुरू हो जाएंगे।

यूरोप से लेकर यूके तक फैला है बिजनेस
बांग्लादेश का कपड़ा कारोबार दुनियाभर में फैला हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश से हर महीने 3.5 से 3.8 बिलियन डॉलर के बीच का एक्सपोर्ट होता है। इसमें यूरोपियन संघ से लेकर यूके तक शामिल है। वहीं कुल मार्केट का 10 फीसदी हिस्सा अमेरिका में एक्सपोर्ट होता है। अगर भारत की बात करें तो एक्सपोर्ट बांग्लादेश के मुकाबले काफी कम है। यह मात्र 1.3 से 1.5 बिलियन डॉलर के बीच है।

बांग्लादेश संकट से भारत को मिलेंगे ऑर्डर!
जानकारों के मुताबिक बांग्लादेश संकट के कारण दुनियाभर के कारोबारी भारत में अपने ऑर्डर की संख्या बढ़ाएंगे। जानकारों का कहना है कि भारत एक्सपोर्ट करने की क्षमता बढ़ा सकता है। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में जिन भारतीयों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगी हैं, वे उसे भारत में शिफ्ट कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह भारत के ही फायदे की बात होगी। इससे न केवल कपड़ा उद्योग बढ़ेगा बल्कि लोगों को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...