11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअंतरराष्‍ट्रीय मंच पर भारत-चीन आमने-सामने, तीन देशों के साथ मिलकर किया ड्रैगन...

अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर भारत-चीन आमने-सामने, तीन देशों के साथ मिलकर किया ड्रैगन के इस एग्रीमेंट का विरोध

Published on

नई दिल्‍ली

भारत ने चीन के एक निवेश समझौते का विरोध किया है। यह एग्रीमेंट निवेश की पूर्व-जांच का प्रस्‍ताव करता है। भारत समेत चार देश इसके खिलाफ हैं। विश्व व्यापार संगठन (डब्‍ल्‍यूटीओ) में इस पर चर्चा हो रही है। भारत ने तीन अन्य देशों के साथ मिलकर चीन के नेतृत्व वाले IFD समझौते का विरोध किया है। यह एग्रीमेंट निवेश की जांच के लिए स्वतंत्र निकाय के जरिये प्री-इन्‍वेस्‍टमेंट रिव्‍यू सिस्‍टम स्थापित करना चाहता है। डब्‍ल्‍यूटीओ की प्रमुख नगोजी ओकोंजो-आइवियेला जल्द ही आईएफडी पर काम करना चाहती हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘चीन की ओर से भारी दबाव है। 166 में से 128 डब्‍ल्‍यूटीओ सदस्य इसमें शामिल हो गए हैं… नए मुद्दों से पहले अनिवार्य मुद्दों पर विचार करना होगा।’

दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और तुर्की इस समझौते का विरोध कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका न तो इसमें शामिल हो रहा है और न ही विरोध कर रहा है। भारत इसका विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि यह व्यापार का मुद्दा नहीं है और इसे तब तक नहीं अपनाया जा सकता जब तक पूरी सहमति न हो।

यूरोपीय संघ के समझौते पर भी सतर्क रुख
भारत यूरोपीय संघ के सीबीएएम पर WTO में अपने रुख का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर रहा है। कारण है कि ईयू के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर उसकी बातचीत जारी है। एक अधिकारी ने कहा, ‘हम अपनी स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं, खासकर जब FTA पर हमारी बातचीत चल रही है।’

सीबीएएम 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा। स्‍टील, सीमेंट, फर्टिलाइजर, एल्यूमीनियम और हाइड्रोकार्बन उत्पादों सहित सात कार्बन-इंटेंसिव सेक्‍टरों की घरेलू कंपनियों को सीबीएएम मानदंडों का पालन करने के लिए ईयू अधिकारियों से प्रमाण पत्र लेने होंगे।

नीति आयोग ने क‍िया था आगाह
सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने पिछले हफ्ते कहा था कि भारतीय कंपनियों को 20-35% तक टैरिफ का भुगतान करना पड़ सकता है। इससे लागत बढ़ेगी, प्रतिस्पर्धा कम होगी और ईयू मार्केट में मांग कम होगी। अधिकारी ने कहा, ‘ईयू ने अभी तक डब्‍ल्‍यूटीओ को सीबीएएम के बारे में सूचित नहीं किया है। हर कोई अपनी स्थिति स्पष्ट कर रहा है।’

अलग-अलग ईयू देशों के विकास और जलवायु न्याय पर अलग-अलग लेवल होने के कारण सीबीएएम को स्थगित करने की भी बात चल रही है। सूत्रों ने बताया कि पोलैंड सीबीएएम का विरोध करता है। वहीं, डेनमार्क टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर का समर्थक है।

क्‍या है आईएफडी और सीबीएएम का मकसद?
आईएफडी समझौते में निवेश की सुविधा के लिए नियम बनाने का प्रस्ताव है। यह विकासशील देशों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, भारत जैसे कुछ देशों को चिंता है कि यह उनकी संप्रभुता को प्रभावित कर सकता है।

सीबीएएम का उद्देश्य ईयू में आयातित सामानों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। हालांकि, भारत जैसे देशों को डर है कि इससे उनके निर्यात प्रभावित होंगे। भारत और ईयू दोनों इन मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...