7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedचीन पर चाबुक का फायदा तभी उठा पाएगा भारत जब करेगा ये...

चीन पर चाबुक का फायदा तभी उठा पाएगा भारत जब करेगा ये काम, थ‍िंक टैंक की सलाह?

Published on

नई दिल्‍ली:

थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने भारत को अपने आईटी एक्‍सपोर्ट को डायवर्सिफाई करने की सलाह दी है। उसने अमेरिका से आने वाले रेवेन्‍यू पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया है। थिंक टैंक को डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन के तहत H-1B वीजा प्रोग्राम पर सख्ती की आशंका है। GTRI ने रविवार को कहा कि अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित टैरिफ से पैदा होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए भारत को अपने आई निर्यात में विविधता लानी चाहिए। कारण है कि भारत की आईटी एक्‍सपोर्ट इनकम का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है। GTRI ने डेटा नीतियों को मजबूत करने के साथ घरेलू डेटा साझा करने के बाहरी दबावों का विरोध और इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) के व्यापार स्तंभ को अस्वीकार करने पर भी जोर दिया। इससे भारत अपनी डिजिटल और श्रम नीतियों को आकार देने में सक्षम होगा।

रिपोर्ट में इस बात पर भी रोशनी डाली गई है कि अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध से भारत की तुलना में मेक्सिको, कनाडा और आसियान ब्लॉक जैसे देशों को अधिक लाभ हुआ। GTRI ने कहा कि भारत को अपनी घरेलू सप्‍लाई चेन को मजबूत करना चाहिए। चीन पर निर्भरता कम करने के लिए महत्वपूर्ण इंटरमीडिएट्स का उत्पादन करना चाहिए। निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए लागत दक्षता और व्यापार सुगमता में सुधार करना चाहिए।

ट्रंप की योजनाएं भारत को पहुंचा सकती हैं भारत
डोनाल्ड ट्रंप की वापसी को लेकर GTRI ने कहा कि विकसित होते व्यापार परिदृश्य भारत के लिए महत्वपूर्ण अवसर पेश करते हैं। मेक्सिको, कनाडा, चीन और अन्य को लक्षित करने वाले नए टैरिफ के लिए ट्रंप की योजनाएं भारत के लाभ के लिए काम कर सकती हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस दौरान भारत को भी काफी फायदा हुआ। अमेरिका का भारत से आयात 36.8 अरब डॉलर बढ़कर 50.5 अरब डॉलर से 87.3 अरब डॉलर हो गया। इससे भारत अमेरिकी आयात में बढ़ोतरी में छठा सबसे बड़ा योगदानकर्ता बन गया।’

भारत के निर्यात वृद्धि के प्रमुख कारकों में स्मार्टफोन और दूरसंचार उपकरण शामिल थे। इन्‍होंने कुल बढ़ोतरी का 6.2 अरब डॉलर (17.2 फीसदी) का योगदान दिया। दवाओं ने 4.5 अरब डॉलर (12.4 फीसदी), पेट्रोलियम तेल ने 2.5 अरब डॉलर (6.8 फीसदी) और सोलर सेल ने 1.9 अरब डॉलर (5.3 फीसदी) का योगदान दिया। सोने के आभूषण और प्रयोगशाला में विकसित हीरे ने मिलकर 2.3 अरब डॉलर जोड़े।

अमेर‍िका के साथ भारत की भी रह चुकी है तकरार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाओं (ITES) के निर्यात पर वार्षिक सर्वेक्षण के अनुसार, 2023-24 में भारत का कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात $205 अरब रहा। इन निर्यातों में अमेरिका की हिस्सेदारी 54 फीसदी और उसके बाद यूरोप की 31 फीसदी रही। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप H-1B वीजा कार्यक्रम की स्‍क्रूटनी बढ़ा सकते हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने इमीग्रेशन को प्रतिबंधित करने के लिए कई उपाय किए थे। इमीग्रेशन पर अंकुश लगाना ट्रंप के प्रमुख चुनावी वादों में से एक था।

ट्रंप के पहले कार्यकाल में डेटा लोकलाइजेशन को लेकर असहमति भारत और अमेरिका के बीच तनाव का एक प्रमुख कारण थी। भारत ने WTO में बहुपक्षीय समझौतों में डेटा लोकलाइजेशन पर अपने रुख को बदलने का विरोध किया और अपने नियमों को सख्त किया। उदाहरण के लिए अप्रैल 2018 में RBI ने मास्टरकार्ड और वीजा जैसे भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को भारतीय निवासियों के पेमेंट डेटा को भारत में ही संग्रहीत करने का आदेश दिया। हालांकि, भारत की ई-कॉमर्स नीति का मसौदा संभवतः अमेरिकी दबाव के कारण रुका हुआ है। इसमें मजबूत लोकलाइजेशन का प्रावधान शामिल है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...