7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedदुबई में करोड़ों रुपये की संपत्ति 'छिपाकर' बैठे हैं भारतीय, इनकम टैक्स...

दुबई में करोड़ों रुपये की संपत्ति ‘छिपाकर’ बैठे हैं भारतीय, इनकम टैक्स की जांच में खुला भेद

Published on

नई दिल्ली:

विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने के मामले भारतीयों की फेवरेट डेस्टिनेशन दुबई हो गई है। लेकिन टैक्स चोरी भी दुबई के जरिए काफी की जा रही है। इनकम टैक्स की जांच में यह बात सामने आई है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार इनकम टैक्स को दुबई में भारतीयों की अघोषित अचल संपत्तियों के बारे में पता चला है। इसमें 500 से अधिक संपत्तियां ऐसी हैं जिनपर कार्रवाई हो सकती है। यानी ये ऐसी संपत्तियां हैं जिनके बारे में इनकम टैक्स विभाग को या तो कोई जानकारी नहीं दी और अगर दी है तो भ्रामक।

दिल्ली में 700 करोड़ का बेहिसाब ट्रांजेक्शन
इनकम टैक्स की इस छापेमारी में अकेले दिल्ली से 700 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेन-देन के सबूत मिले हैं। इनकम टैक्स के एक अधिकारी के मुताबिक विभाग की दिल्ली जांच शाखा ने एक दर्जन से अधिक तलाशी ली हैं। इसमें दुबई में 43 अघोषित अचल संपत्तियों के बारे में सबूत मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि केवल दिल्ली में संदिग्ध टैक्स चोरी का आंकड़ा 700 करोड़ रुपये से अधिक है। चूंकि जांच पूरे भारत में है, इसलिए यह राशि और बढ़ेगी। अधिकारी के मुताबिक यह रकम कुछ हजार करोड़ रुपये तक हो सकती है।

जर्मनी ने सौंपी जानकारी
हाल ही में जर्मनी ने मिडिल ईस्ट में भारतीयों के स्वामित्व वाली संपत्तियों के बारे में भारत के साथ जानकारी शेयर की है। जानकारी में एक हजार से अधिक भारतीयों के स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण शामिल था। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ऐसी जानकारी जर्मन अधिकारियों के हाथ कैसे लगी।

125 करोड़ से ज्यादा नकद निवेश
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में छापेमारी के दौरान टैक्सपेयर्स ने 125 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित नकद निवेश की बात स्वीकार की है। लोगों ने बताया कि छापेमारी के दौरान विभाग को फर्जी नकद भुगतान, रसीदें और खरीद की फर्जी रसीदें मिलीं। अक्टूबर के अंत से सरकार द्वारा साझा की गई इस जानकारी के आधार पर कई नोटिस जारी किए गए हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...