10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedभारत का अडानी दिखा, लेकिन अपने देश का सिलिकॉन वैली नहीं, हिंडनबर्ग...

भारत का अडानी दिखा, लेकिन अपने देश का सिलिकॉन वैली नहीं, हिंडनबर्ग की मंशा पर सवाल

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी समूह को लेकर अपनी निगेटिव रिपोर्ट जारी की। अपनी रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप की कंपनियों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए । अडानी समूह की कंपनियों के खातों में हेरफेर, शेयरों की ओवर प्राइसिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयरों का बुरा हाल हो गया। अडानी के शेयर 85 फीसदी तक गिर गए। कंपनी का मार्केट वैल्यू 140 अरब डॉलर तक गिर गया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी के शेयरों में हाहाकार मचा दिया। अब जब अमेरिकी बैंक में खलबली मची है तो हिंडनबर्ग के मंसूबों पर सवाल उठने लगे हैं।

हिंडनबर्ग पर उठ रहे सवाल
अमेरिका की सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने और बैंक पर ताला लगने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हिंडनबर्ग से सवाल पूछ रहे हैं। हिंडनबर्ग की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। हिंडनबर्ग की खूब आलोचना हो रही है। लोग अडानी समूह पर हिंडनबर्ग के आरोपों को सिलिकॉन वैली बैंक से जोड़कर देख रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि हिंडनबर्ग को भारत में अडानी समूह की गड़बड़ियां दिखी, लेकिन अपने देश में हो रही इतनी बड़ी घटना पर उसकी नजर नहीं पड़ी। उसे अपने देश में हो रहे बैंकिंग घोटाले नहीं दिखे। लोग हिंडनबर्ग के आरोपों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सवाल उठे हैं। पहले भी सवाल उठते रहे हैं कि हिंडनबर्ग ने अपने निजी फायदे के लिए अडानी की कंपनियों को लेकर रिपोर्ट जारी की। शॉर्ट सेलिंग के जरिए हिंडनबर्ग ने अपने मुनाफे के लिए अडानी समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी की। अब सिलिकॉन वैली पर उसकी चुप्पी पर लोग सवाल उठने लगे हैं।

एक्टर विंदू दारा सिंह ने लिखा कि हिंडनबर्ग ने अडानी पर आरोप लगाए, लेकिन हैरानी है कि उसे सिलिकॉन वैली बैंक की गड़बड़ी नहीं दिखी। सिलिकॉन वैली बैंक अपनी गड़बड़ी के कारण धराशायी हो गया, लेकिन हिंडनबर्ग की नजर उसपर नहीं पड़ी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि हिंडनबर्ग रिसर्च कितना सही था। लोग अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर अब उसकी मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग हिंडनबर्ग पर सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के कारण अडानी समूह को बड़ा नुकसान हुआ। अब धीरे-धीरे वो इस नुकसान से उबर रहे हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...