10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedतूफानी तेजी से दौड़ती रहेगी भारत की अर्थव्यवस्था, मूडीज ने भी माना...

तूफानी तेजी से दौड़ती रहेगी भारत की अर्थव्यवस्था, मूडीज ने भी माना लोहा, कही ये बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी आगे भी जारी रहने वाली है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी भारत की अर्थव्यवस्था का लोहा माना है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने गुरुवार को कहा कि भारत वर्ष 2024 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। यह पिछले साल की घरेलू स्तर पर जारी रफ्तार को बनाए रखेगा। मूडीज रेटिंग्स ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए दूसरी छमाही के साख परिदृश्य पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि इंडोनेशिया, फिलिपीन और भारत 2024 की पहली छमाही में वृद्धि के मामले में सबसे आगे रहेंगे। ये देश बढ़ते निर्यात, स्थानीय मांग एवं बुनियादी ढांचे पर सरकारी व्यय के दम पर कोविड-पूर्व वृद्धि आंकड़ों से बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।

जारी रहेगी तूफानी रफ्तार
रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘भारत घरेलू स्तर पर जारी रफ्तार को पिछले साल की तरह बरकरार रखते हुए क्षेत्र की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। हम आम चुनाव के बाद नीतियों में निरंतरता और ढांचागत विकास एवं निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहन पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद करते हैं।’’ मूडीज ने कहा कि मजबूत कॉरपोरेट ऋण पैमाने और आकर्षक मूल्यांकन के कारण भारत और आसियान देशों की अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत पोर्टफोलियो प्रवाह की संभावना है।

पहले लगाया था ये अनुमान
रेटिंग एजेंसी ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि भारत चुनाव के बाद की नीतिगत निरंतरता के दम पर इस साल 6.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगा और वर्ष 2025 में इसकी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी। भारत का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्ष 2023 में 7.7 प्रतिशत बढ़ा था। 2022 में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही थी। सरकार की ओर से पूंजीगत व्यय तथा और मजबूत विनिर्माण गतिविधियों की वजह से भारत यह वृद्धि हासिल कर पाया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...