19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedIndiGo का जबरदस्त ऑफर, 2023 रुपये में करें हवाई सफर, 3 दिन...

IndiGo का जबरदस्त ऑफर, 2023 रुपये में करें हवाई सफर, 3 दिन के लिए ऑफर

Published on

नई दिल्ली,

छुट्टियों के मौसम के आते ही एयर टिकट पर ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं. इंडिगो एयरलाइन (IndiGo) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर विंटर सेल का ऐलान किया है. एयरलाइन ने कहा है कि विंटर सेल का लाभ तीन दिनों तक इंडिगो के 6E नेटवर्क पर उठाया जा सकता है. कंपनी के अनुसार सेल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2023 के बीच चलेगी. एयरलाइन घरेलू उड़ानों के लिए 2,023 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,999 रुपये से शुरू होने वाले किराए की पेशकश करेगी.

कब कर सकेंगे यात्रा?
इंडिगो एयरलाइन के अनुसार, ये सेल 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं. इंडिगो के ग्लोबल सेल्स के प्रमुख विनय मल्होत्रा के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य विमानन क्षेत्र में सुधार का जश्न मनाना है. उन्होंने कहा- ‘हम 2023 में प्रवेश कर रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग हवाई सफर कर रहे हैं. इसलिए हम छुट्टियों के इस मौसम में एविएशन सेक्टर में एक मजबूत सुधार का जश्न भी मना रहे हैं और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर विंटर सेल की घोषणा कर रहे हैं. ये ऑफर हमारे व्यापक नेटवर्क पर किफायती किराए, समय पर प्रदर्शन, विनम्र और परेशानी मुक्त सेवा की इंडिगो की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.’

कैशबैक का लाभ
290 विमानों के अपने बेड़े के साथ एयरलाइन का दावा है कि वह प्रतिदिन 1,600 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है. इंडिगो 76 घरेलू डेस्टिनेशन और 26 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को जोड़ती है. एयरलाइन के अनुसार, ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध है. इसलिए ग्राहकों को उपलब्धता और इंडिगो के विवेकाधिकार के अधीन छूट प्रदान की जाएगी. इसके अलावा, यह ऑफर केवल इंडिगो के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर विभिन्न क्षेत्रों में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर मान्य है. इसके अलावा, ग्राहक इंडिगो के पार्टनर बैंक HSBC से भी कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं.

एयरलाइन ने आगे कहा कि इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा, यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं है. यह ऑफर नॉन-ट्रांसफरेबल, नॉन-एक्सचेंजेबल और नॉन-इनकैशेबल है.

यात्रियों की संख्या में इजाफा
पीटीआई ने हाल ही एक रिपोर्ट के अनुसार बताया था कि भारतीय एयरलाइंस से अक्टूबर में 1.14 करोड़ यात्रियों ने सफर किया गया. ये सितंबर में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या से 10 प्रतिशत अधिक है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के जारी आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू हवाई यातायात अक्टूबर में लगभग 27 प्रतिशत बढ़कर 114.07 लाख हो गया, जबकि एक साल पहले यह 89.85 लाख था.

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...