26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedभारत में गिरा इंफोसिस का शेयर, ब्रिटिश PM की पत्नी को हुआ...

भारत में गिरा इंफोसिस का शेयर, ब्रिटिश PM की पत्नी को हुआ 436 करोड़ नुकसान

Published on

नई दिल्ली,

देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस (Infosys Share) के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट आई. मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के कमजोर नतीजे का असर इसके शेयरों पर देखने को मिल रहा है. वित्त वर्ष 24 के रेवेन्यू गाइडेंस में गिरावट के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर शेयर पर पर अपने टार्गेट प्राइस में कटौती की है. गुरुवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर इंफोसिस के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट (ADR) में भारी गिरावट आई और इसकी कीमतें 13.5 फीसदी तक गिर गईं.

10 फीसदी तक टूटा स्टॉक
भारतीय शेयर मार्केट के ओपन होने के साथ ही इंफोसिस के शेयर धड़ाम हो गए. दलाल स्ट्रीट पर इंफोसिस के शेयर शुक्रवार को 1320 रुपये पर ओपन हुए. इसके बाद बीएसई पर स्टॉक 9.47 फीसदी गिरकर 1,311.60 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया. बिजनेस टुडे में छपी खबर के अनुसार फिलिप कैपिटल ने कहा कि हमारा मानना है कि स्टॉक निकट अवधि में दबाव में रह सकता है.

112 रुपये प्रति शेयर की गिरावट
शेयर मार्केट के खुलते ही 10 फीसदी टूटे स्टॉक ने एक घंटे के बाद हल्की वापसी की, लेकिन कारोबार के अंत में शेयर 7.73 फीसदी गिरकर 1337 रुपये पर बंद हुआ. एक तरह से शुक्रवार को इंफोसिस के प्रति शेयर में 112 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

अक्षता मूर्ति को भारी नुकसान
इंफोसिस के शेयर में आई इस गिरावट की वजह से जिन शेयरहोल्डर्स को भारी नुकसान हुआ, उनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी अक्षता मूर्ति भी शामिल हैं. अक्षता मूर्ति इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी हैं और वो कंपनी के प्रमोटर्स में से एक हैं.

जनवरी से मार्च 2023 तिमाही के लिए इंफोसिस के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, अक्षता मूर्ति के पास कंपनी के 3,89,57,096 शेयर हैं. शुक्रवार को इंफोसिस के शेयरों में आई 112 रुपये प्रति शेयर की गिरावट की वजह से अक्षता मूर्ति को करीब 436 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. (3,89,57,096X112)

अनुमान से कमजोर नतीजे
इंफोसिस ने जून तिमाही के नजीते में बताया कि उसका मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 5,945 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5362 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि, बाजार के अनुमान के मुताबिक कंपनी का मुनाफा कम रहा है. इंफोसिस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 37,933 करोड़ रुपये रहा. वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 20.8 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही 21 फीसदी से कम है.

कंपनी ने 17.50 रुपये डिविडेंड देने का लिया फैसला
इन्फोसिस ने अपने शेयरधारकों को 17.50 रुपये का अंतिम लाभांश देने की भी घोषणा की है. इस प्रस्ताव को 28 जून की साधारण आमसभा में मंजूरी दी गई थी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...