18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedअडानी के खिलाफ इंटरनेशनल साजिश! हिंडनबर्ग ने दो महीने पहले क्‍लाइंट से...

अडानी के खिलाफ इंटरनेशनल साजिश! हिंडनबर्ग ने दो महीने पहले क्‍लाइंट से शेयर की थी रिपोर्ट, बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के खिलाफ अपनी रिपोर्ट की एक कॉपी इसके पब्लिश होने से लगभग दो महीने पहले अपने क्‍लाइंट को शेयर की थी। इसे न्यूयॉर्क के हेज फंड मैनेजर मार्क किंग्डन को शेयर किया गया था। इसने ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव का फायदा उठाया था। बाजार नियामक सेबी ने यह दावा किया है। सेबी ने हिंडनबर्ग को भेजे अपने 46 पन्‍ने के ‘कारण बताओ नोटिस’ में इस बारे में विस्तार से बताया है।

सेबी ने बताया है कि कैसे अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग को अडानी ग्रुप की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों के मूल्यांकन में गिरावट से फायदा हुआ। रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद ग्रुप की कंपनियों में भारी-भरकम 150 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। हिंडनबर्ग ने न्यूयॉर्क के हेज फंड और कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े ब्रोकर को पहले ही इस रिपोर्ट की कॉपी शेयर की थी।

सेबी के नोटिस पर हिंडनबर्ग का जवाब
वहीं, सेबी के इस कारण बताओ नोटिस के जवाब में हिंडनबर्ग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें हिंडनबर्ग ने कहा है कि यह ‘भारत के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की ओर से किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने-धमकाने’ का प्रयास है। साथ ही उसने खुलासा किया है कि अडानी की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लि. के खिलाफ दांव लगाने के लिए जिस इकाई का इस्तेमाल किया गया वह कोटक महिंद्रा (इंटरनेशनल) लिमिटेड (केएमआईएल) से संबंधित थी जो कोटक महिंद्रा बैंक की मॉरीशस स्थित सब्सिडियरी है। केएमआईएल के फंड ने अपने क्‍लाइंट किंग्डन के किंग्डन कैपिटल मैनेजमेंट के लिए अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड पर दांव लगाया।

सेबी के नोटिस में अडानी एंटरप्राइजेज (एईएल) में भविष्य के अनुबंध बेचने के लिए हेज फंड के एक कर्मचारी और केएमआईएल के कारोबारियों के बीच ‘चैट’ के अंश शामिल हैं।कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा है कि किंग्डन ने कभी यह खुलासा नहीं किया कि उनका हिंडनबर्ग के साथ कोई संबंध था। न ही वे किसी मूल्य-संवेदनशील जानकारी के आधार पर काम कर रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट में रेगुलेटर ने क्‍या कहा था?
सेबी ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त समिति को बताया था कि वह 13 ऐसी बाहरी ‘अस्पष्ट’ इकाइयों की जांच कर रहा है जिनकी अडानी समूह के पांच सार्वजनिक रूप से कारोबार वाले शेयरों में 14 फीसदी से 20 फीसदी के बीच हिस्सेदारी थी। सेबी ने न केवल हिंडनबर्ग को, बल्कि केएमआईएल, किंग्डन और हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन को भी नोटिस भेजा है।

पूर्व में अडानी समूह के पक्ष में बात करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में दावा किया है कि किंग्डन का चीन से संपर्क है। किंग्डन का विवाह ‘चीनी जासूस’ अनला चेंग के साथ हुआ है।

जेठमलानी ने आरोप लगाया है कि चीनी जासूस चेंग ने अपने पति मार्क किंग्डन के साथ अडानी पर एक शोध रिपोर्ट तैयार करने के लिए हिंडनबर्ग की सेवाएं लीं। उन्होंने अडानी के शेयरों की शॉर्ट सेलिंग के लिए ट्रेडिंग खाते को कोटक की सेवाएं लीं और इसके जरिये लाखों डॉलर कमाए। इससे अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों के मूल्यांकन में भारी गिरावट आई।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...