19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedदुनियाभर में कम हुई iPhone की सेल, लेकिन भारत को लेकर खुश...

दुनियाभर में कम हुई iPhone की सेल, लेकिन भारत को लेकर खुश हैं Tim Cook, जानिए क्यों

Published on

नई दिल्ली,

Apple ने हालिया तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने बताया है कि उन्होंने पिछली तिमाही में 90.8 अरब डॉलर का रेवेन्यू जनरेट किया है, जो पिछले साल इसी तिमाही के मुकाबले 4.21 परसेंट कम है. फॉरेन एक्सचेंज पर ईयर-ऑन-ईयर निगेटिव प्रभाव पड़ने की वजह से कंपनी की आय कम हुई है.

हालांकि, इसके बाद भी कंपनी मुनाफे में है. ब्रांड को 23.6 अरब डॉलर का फायदा हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले 2.47 परसेंट कम है. अर्निंग कॉल के दौरान Apple CEO Tim Cook ने कहा कि कंपनी ने एक दर्जन से ज्यादा रीजन और देशों में रिकॉर्ड रेवेन्यू हासिल किया है.

कई मार्केट में बढ़ी सेल
कंपनी ने लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के साथ कनाडा, इंडिया, स्पेन और तुर्कि में मार्च क्वार्टर में रिकॉर्ड कमाई की है. ऐपल का कहना है कि उन्हें चीन समेत कई मार्केट में पॉजिटिव ग्रोथ दिख रही है. पिछले साल के मुकाबले प्रोडक्ट रेवेन्यू 10 परसेंट घटकर 66.9 अरब डॉलर हो गया है.

ऐपल का कहना है कि अमेरिका और यूरोप में सोलर पावर और विंड पावर में भी निवेश कर रहे हैं. भारत की बात करें, तो कंपनी की ग्रोथ यहां डबल डिजिट में रही है. टिक कुक ने बताया, ‘जैसा, मैं पहले भी कह चुका हूं, मैं इसे (भारत को) एक इनक्रेडिबल मार्केट की तरह देखता हूं और ये हमारे लिए मुख्य फोकस है.’

भारत में बहुत संभावनाएं हैं- टिम कुक
उन्होंने कहा कि भारत में हमने कुछ ही स्टोर पिछले साल खोले हैं, और हमें जहां बहुत सी संभावनाएं दिखती हैं. हम अपने चैनल्स का विस्तार करते रहेंगे. इसके साथ ही हम डेवलपर्स इकोसिस्टम पर भी काम कर रहे हैं. हमें इस बात की बहुत ही खुशी है कि यहां पर तेजी से बढ़ रहे डेवलपर्स हैं.

बता दें कि iPhone के जरिए कंपनी की आय 46 अरब डॉलर रही है, जो पिछले साल के मुकाबले 10 परसेंट कम है. वहीं iPad का रेवेन्यू 5.6 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के मुकाबले 17 परसेंट कम है.

हालांकि, मैक का रेवेन्यू बढ़ा है. ये 7.5 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के मुकाबले 4 परसेंट ज्यादा है. वियरेबल, होम और एक्सेसरीज का रेवेन्यू भी 10 परसेंट घटकर 7.9 अरब रह गया है. कंपनी की तमाम सर्विसेस के लिए पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 1 अरब डॉलर हो गई है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...