11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedगीदड़भभकी या ट्रंप में वाकई चीन को हिला देने का दम, टैरिफ...

गीदड़भभकी या ट्रंप में वाकई चीन को हिला देने का दम, टैरिफ बढ़ा ऐसा क्‍या डाल देंगे असर, भारत कैसे अहम?

Published on

नई दिल्‍ली

अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत के बाद से सभी एक आशंका पर बात कर रहे हैं। वह यह है कि ट्रंप चीन के लिए टैरिफ की दीवारें खड़ी करेंगे। सवाल यह है कि क्‍या वाकई ट्रंप में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था को अकेले हिला देने का दम है? एक नए सर्वे में अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि राष्‍ट्रपति की कुर्सी पर बैठने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अगर चीन से आने वाले सामान पर भारी आयात शुल्क लगाने का अपना वादा पूरा किया तो चीन की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है। सर्वे के अनुसार, ट्रंप का कार्यकाल शुरू होने के बाद अगले साल की शुरुआत में ही चीन से आने वाले सामानों पर 40 फीसदी तक ट‍ैर‍िफ लग सकता है। इससे चीन की आर्थिक विकास दर 1 फीसदी तक गिर सकती है। यह गिरावट काफी बड़ी है।

रॉयटर्स ने यह सर्वे 5 नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत के बाद किया। चीन की अर्थव्यवस्था पर यह इस तरह का किया गया पहला सर्वे है। इस सर्वेक्षण में यह भी अनुमान लगाया गया है कि ट्रंप अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही चीनी सामानों पर 60 फीसदी तक आयात शुल्क लगाने से बचेंगे।

भारी टैरिफ लगाने का किया था वादा
ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान ‘अमेरिका फर्स्ट’ ट्रेड पॉलिसी के तहत चीन से आयात होने वाले सामानों पर भारी टैरिफ लगाने का वादा किया था। ट्रंप के इस बयान से चीन में बेचैनी है। इसके चलते चीन की ग्रोथ पर जोखिम मंडरा रहा है।

ट्रंप की ओर से प्रस्तावित टैरिफ उनके पहले कार्यकाल में चीन पर लगाए गए 7.5%-25% से बहुत ज्‍यादा है। दूसरी तरफ लंबे समय से बाजार में गिरावट, कर्ज के जोखिम और कमजोर घरेलू मांग ने चीन की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है। वह पहले जैसी स्थिति में नहीं है।

13-20 नवंबर के बीच रॉयटर्स के 50 से अधिक अर्थशास्त्रियों के बीच किए गए सर्वे से पता चला है कि चीन के अंदर और बाहर दोनों जगह ज्‍यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि ट्रंप अगले साल की शुरुआत तक नए टैरिफ लागू कर देंगे।

अमेर‍िका को भी सता रहा है यह डर
हालांकि, ज्‍यादातर अर्थशास्त्रियों को यह उम्मीद नहीं है कि 2025 की शुरुआत में ही चीनी सामानों पर 60 फीसदी तक आयात शुल्क लगाया जाएगा। कारण है कि इससे अमेरिका में महंगाई दर तेजी से बढ़ सकती है। ANZ के मुख्य अर्थशास्त्री रेमंड येंग का कहना है, ‘हमें उम्मीद है कि अमेरिका का नया प्रशासन ट्रंप 1.0 की मूल योजना को ही लागू करेगा।’ उनका अनुमान है कि चीनी सामानों पर औसत आयात शुल्क 32-37 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।

विश्लेषकों का कहना है कि चीन सितंबर के अंत से विकास को गति देने के लिए प्रोत्साहन उपायों को बढ़ाने में जुटा है। अब अगले साल निर्यात में अपेक्षित गिरावट की भरपाई के लिए उस पर घरेलू मांग को बढ़ावा देने के लिए दबाव बढ़ेगा। निर्यात इस साल चीन के आर्थिक विकास का एक प्रमुख फैक्टर रहा है। चीन पर संभावित प्रभाव के बारे में सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि अमेरिका की ओर से नए आयात शुल्क लगाने से 2025 में चीन की आर्थिक विकास दर लगभग 0.5-1.0 फीसदी तक कम हो जाएगी।

भारत का होगा अहम किरदार
इन सब के बीच भारत का किरदार अहम होगा। भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। चीन पर भारत के साथ अपने कारोबारी रिश्‍तों को बेहतर बनाने का दबाव बढ़ेगा। इस ओर से उसने कदम भी बढ़ा दिए हैं। लंबे समय से भारत के साथ चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए उसने हाल में अहम कदम उठाए हैं। यूरोपीय देशों से भी चीन ने रिश्‍ते सुधारने शुरू कर दिए हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...