13.1 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedक्या कुछ बड़ा होने वाला है? फिर अडानी ग्रुप के इन 3...

क्या कुछ बड़ा होने वाला है? फिर अडानी ग्रुप के इन 3 शेयरों पर NSE की निगरानी

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी हिंडनबर्ग के भंवर से उबरते हुए तेजी से कमबैक कर रहे हैं. हफ्तेभर में ही शेयरों में जोरदार तेजी के चलते उन्होंने अमीरों की लिस्ट में 12 पायदान ऊपर चढ़ते हुए अब 22वें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं. जहां बीते दिनों शेयरों में आई सुनामी के चलते उनकी तीन कंपनियों के शेयर निगरानी में रखे गए थे, तो वहीं अब एकदम से आई तेजी के बीच फिर से NSE ने तीन स्टॉक्स को निगरानी में रख दिया है.

अडानी एंटरप्राइजेज फिर ASM में डाला
गुरुवार से गौतम अडानी के जिन तीन शेयरों को शॉर्ट टर्म सर्विलांस फ्रेमवर्क (Short-term surveillance framework) में डाला गया है. उनमें अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पावर (Adani Power) और अडानी बिल्मर (Adani Wilmar) हैं. सबसे खास बात ये है कि अडानी एंटरप्राइजेज को बीते 6 मार्च को ही, यानी दो दिन पहले ही ASM से बाहर किया गया था. अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इसे एक बार फिर निगरानी में ले लिया है.

खबर के बाद इस शेयर में जबरदस्त गिरावट
Adani Enterprises के शेयर शॉर्ट टर्म सर्विलांस फ्रेमवर्क में करीब एक महीने तक रहे थे. निगरानी में डाले जाने की खबर का असर सीधे इस शेयर पर हुआ और शेयर बाजार में दिन का कारोबार शुरू होते ही इसमें गिरावट देखने को मिली. सुबह 10.30 बजे पर Adani Enterprises 3.61 फीसदी तक गिर गया था और दोपहर 2.10 तक ये गिरावट और भी बढ़ गई. खबर लिखे जाने तक इसमें 4.78 फीसदी या 97.45 रुपये की कमी आ चुकी थी और ये 1,942.20 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

बुधवार को 5 शेयरों में लगा था अपर सर्किट
बीते कारोबारी दिन बुधवार को अडानी की सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी और पांच स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा था. हालांकि, ASM फ्रेमवर्क में डाले जाने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज में भले ही गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन बाकी दोनों शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. Adani Power में अपर सर्किट लगा है और ये 4.98 फीसदी चढ़कर 195.90 रुपये पर पहुंच गया है. इसके अलावा Adani Wilmar Ltd 2.46 फीसदी उछलकर 472.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

शेयरों में हलचल के बीच एक्सचेंज उठाते हैं कदम
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एक अन्य सर्कुलर में कहा गया है कि अडानी ग्रीन एनर्जी (Adni Green Energy) और एनडीटीवी (NDTV) को गुरुवार 9 मार्च 2023 से लॉन्ग टर्म एडिशनल सर्विलांस के स्टेज-1 से स्टेज-2 में डाल दिया गया है. शेयर बाजार में अडानी ग्रीन में अपर सर्किट लगा है और ये 5 फीसदी उछलकर 650.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं NDTV का स्टॉक 1.07 फीसदी चढ़कर 244.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है. दरअसल, कंपनी के शेयरों में भारी उथल-पुथल मचने पर एक्सचेंज उन्हें शॉर्ट या फिर लॉन्ग टर्म एडिशनल सर्विलांस फ्रेमवर्क यानी अतिरिक्त निगरानी में डाल देते हैं. ऐसे निवेशकों की सुरक्षा के मद्देनजर किया जाता है.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...