8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedक्या टेक कंपनियों का स्वर्णिम दौर खत्म? अर्श से फर्श पर FB...

क्या टेक कंपनियों का स्वर्णिम दौर खत्म? अर्श से फर्श पर FB वाली Meta कंपनी

Published on

नई दिल्ली,

फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) के लिए साल 2022 बेहद खराब साबित हुआ है. कंपनी के शेयरों में गिरावट लंबे समय से जारी है, लेकिन इस साल आई गिरावट मेटा के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगाने वाली साबित हुई है. बीते पांच सालों में कंपनी का शेयर करीब 50 फीसदी तक टूट चुका है. जबकि एक साल के भीतर ही शेयरों की कीमत 73 फीसदी तक घट गई है.

मेटा के निवेशकों का भरोसा घटा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्षों से Facebook, Amazon, Apple, Netflix और Google इन्वेस्टर्स के लिए निवेश का सबसे अच्छा और कमाई वाला विकल्प रहे. लेकिन टॉप पर रहने वाली फेसबुक के निवेशक अब इसके शेयरों से डरने लगे हैं. कंपनी के शेयरों में गिरावट का जो सिलसिला चल रहा है, उसने न केवल कंपनी के प्रति निवेशकों का भरोसा घटाया है, बल्कि कोरोना महामारी के दौरान कमाए लाभ को भी मिटा दिया है.

तिमाही नतीजों ने बढ़ाई चिंता
फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) के रेवेन्यू में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट दर्ज की गई है. विज्ञापन रेवेन्यू में गिरावट की वजह से तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू घटा है. इस तिमाही के कमजोर रिजल्ट ने मेटावर्स पर प्रति वर्ष 10 बिलियन डॉलर खर्च करने की योजना पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. तीसरी तिमाही में मेटा का रेवेन्यू 29.01 बिलियन डॉलर से 4 फीसदी घटकर 27.71 बिलियन हो गया. रेवेन्यू में तेज गिरावट के अलावा मेटा ने मौजूदा तिमाही के लिए उम्मीद से कमजोर बिक्री का अनुमान लगाया है, जिससे यह चिंता और बढ़ गई है कि रेवेन्यू में गिरावट कहीं ट्रेड न बन जाए.

S&P 500 पर सबसे खराब प्रदर्शन
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा इंक इस साल एसएंडपी 500 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फर्म साबित हुई है. हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि मेटा एसएंडपी में सबसे नीचे है, एलाइन टेक्नोलॉजी, जेनरैक होल्डिंग्स, एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप और मैच ग्रुप से भी पीछे हो गई है. S&P 500 से तुलना करें ये अमेरिकी इंडेक्स एक साल में करीब 20 फीसदी गिरा है, जबकि मेटा के शेयर 73 फीसदी तक लुढ़क गए. वहीं 5 साल में S&P 500 ने करीब 40 फीसदी का रिटर्न दिया है, इसकी तुलना में मेटा ने 50 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है. ऐसे में अब लंबी अवधि के निवेशकों के भी धैर्य टूटने लगे हैं.

पिछले एक महीने में ये शेयर करीब 35 फीसदी नीचे आ चुका है. वहीं सालभर में 73 फीसदी का नुकसान इस शेयर दिया है. ठीक एक साल पहले यानी 4 नवंबर 2021 को यह शेयर करीब 338 डॉलर का था, जो अब गिरकर करीब 90 डॉलर के पास पहुंच गया है.

मेटा सिर्फ स्टॉक नहीं FAANG
Meta सिर्फ एक और स्टॉक नहीं है, यह एक FAANG है. इसका मतलब पांच सबसे लोकप्रिय और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों के समूह में से एक सदस्य. इनमें मेटा जिसे पूर्व में फेसबुक, एमेजॉन, एप्पल, नेटफ्लिक्स और Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट शामिल हैं. भले ही ये पांचों स्टॉक अभी भी एसएंडपी 500 की मार्केट वैल्यू का 13 फीसदी से अधिक बनाते हैं, लेकिन खासतौर पर मेटा और उसके साथ ही अन्य के शेयरों में गिरावट देख लगता है कि टेक कंपनियों का स्वर्णिम दौर खत्म अब खत्म होने की ओर बढ़ चला है.

इतनी रह गई मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ
फेसबुक का नाम बदलकर मेटा रखना मार्क जुकरबर्ग के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ है. मेटा के शेयरों में जारी गिरावट के सिलसिले से उनकी नेटवर्थ पर बड़ा असर पड़ा है. कभी दुनिया के टॉप-10 अमीरों में मौजूदगी दर्ज कराने वाले जुकरबर्ग अब अरबपतियों की लिस्ट में फिसलकर 29वें पायदान पर पहुंच चुके हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्श लिस्ट के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ (Mark Zuckerberg Net Worth) महज 33.5 अरब डॉलर रह गई है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...