10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedएक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा? बोलीं...

एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा? बोलीं ‘आप पहले पूछते तो मना करती, पर अब…’

Published on

वेटरन बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी, और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अब स्क्रीन डेब्यू करने जा रही हैं. कृष्णा जल्द ही रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वीं सीजन में नजर आएंगी. अभी तक लाइमलाइट से दूर रहीं, फिटनेस एक्सपर्ट कृष्णा ने अब बताया है कि उन्होंने स्कीन पर डेब्यू का फैसला कैसे लिया. कृष्णा ने ये भी बताया कि एक्टिंग डेब्यू को लेकर उनका क्या प्लान है. अपने दौर के हिंदी फिल्म स्टार की बेटी कृष्णा ने नेपोटिज्म को लेकर भी बात की.

दो साल पहले मिला था ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर
कृष्णा श्रॉफ ने इंडिया टुडे के साथ एक बातचीत में बताया कि दो साल पहले जब उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर मिला तो वो इसके लिए तैयार नहीं थीं. उन्होंने कहा, ‘मैं तब एक अलग स्टेट ऑफ माइंड में थी. मैं लोगों के सामने आने के लिए, उस वल्नरेबल स्पेस में उतरने के लिए तैयार नहीं थी. मुझे लगता है कि हर चीज का सही समय होता है. आज मैं ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचना चाहती हूं और ये एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है. मैं दुनिया को दिखाने के लिए तैयार हूं कि मैं कौन हूं.’

क्या अब एक्टिंग भी करेंगी कृष्णा?
अपने लुक्स और फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वालीं कृष्णा के एक्टिंग डेब्यू को लेकर अक्सर कयास लगाए जाते रहे हैं. अब उन्होंने एक्टिंग डेब्यू के सवाल पर एक भरोसेमंद जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप ये सवाल मुझसे दो साल पहले पूछते, तो मैं सीधा मना कर देती. हालांकि, अब इसे लेकर मेरा पर्सपेक्टिव ज्यादा ओपन हो गया है.’

सबसे पहले टाइगर के साथ शेयर की डेब्यू की बात
कृष्णा ने बताया कि उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ पर जाने की बात सबसे पहले अपने भाई टाइगर श्रॉफ को बताई थी, जो खुश तो बहुत हुए. मगर उन्हें यकीन तभी हुआ जब कृष्णा ने प्रोमो शूट कर लिया. क्या टाइगर ने उन्हें इस खतरनाक स्टंट्स और टास्क वाले शो के लिए कोई टिप दी? इसके जवाब में कृष्णा ने कहा, ‘सही बताऊं, उनके टिप्स एवरेज इंसान के लिए तो पॉसिबल नहीं हैं. वो सुपरह्यूमन हैं और हर चीज पर उनकी अलग ही राय होती है. मुझे बस इतनी उम्मीद है कि वो मुझे लगातार सपोर्ट करते रहेंगे.

अपने डेब्यू पर, पेरेंट्स के रिएक्शन पर बात करते हुए कृष्णा ने कहा कि वो शुरू में तो थोड़े नर्वस थे क्योंकि ये एक अलग ही दुनिया है. मैं पहली बार ऐसा कुछ करने जा रही हूं इसलिए वो जितने नर्वस थे उतने ही एक्साइटेड भी. ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ रोमानिया में शूट हो रहा है और अगले महीने से कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...