12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्‍तान से संघर्ष में जो इजरायल खड़ा रहा हमारे साथ, उस पर...

पाकिस्‍तान से संघर्ष में जो इजरायल खड़ा रहा हमारे साथ, उस पर आई है ब्रिटेन से आंच, क्‍या भारत पर पड़ेगा असर?

Published on

नई दिल्‍ली

ब्रिटेन ने इजरायल के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत रोक दी है। विदेश मंत्री डेविड लैमी ने यह घोषणा की। ब्र‍िट‍िश सरकार ने बताया कि गाजा में इजरायली सेना की कार्रवाई तेज होने के कारण इजरायली राजदूत को भी तलब किया गया है। इजरायल ने गाजा पट्टी पर कंट्रोल करने के लिए नया सैन्य अभियान शुरू किया है। मार्च से ही इजरायल ने गाजा में दवा, भोजन और ईंधन की सप्‍लाई रोक दी है। इससे वहां अकाल आने की चेतावनी दी जा रही है। ब्र‍िटेन ने इस कार्रवाई को बंधकों को छुड़ाने का गलत तरीका बताया है। उसने इजरायली सरकार के कुछ हिस्सों में ‘चरमपंथ’ की निंदा की है। ब्रिटेन के साथ फ्रांस और कनाडा ने भी इजरायल की इस कार्रवाई की निंदा की है। पाकिस्‍तान के साथ संघर्ष में इजरायल इकलौता देश था जिसने भारत को बिना शर्त खुलकर समर्थन दिया था। क्‍या उस पर आई आंच का भारत पर असर पड़ेगा?

विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि इजरायली सरकार के साथ नए व्यापार समझौते पर बातचीत रोकने का फैसला किया है। वे इस स्थिति को देखकर चुप नहीं रह सकते। यह ब्रिटेन के मूल्यों के खिलाफ है। ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने मिलकर एक बयान जारी किया। इसमें गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई की निंदा की गई। उन्होंने गाजा में मदद पहुंचाने पर लगी रोक को हटाने की मांग की। तीनों देशों ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी तो वे और भी सख्त कदम उठाएंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि वह इजरायल की कार्रवाई से बहुत दुखी हैं।

क्‍या भारत पर पड़ेगा असर?
ब्रिटेन की ओर से इजरायल के साथ व्यापार वार्ता रोकने और गाजा में नए सैन्य अभियान को लेकर राजदूत को तलब करने का भारत पर सीधा और तत्काल बड़ा असर पड़ने की संभावना कम है। फिर भले भारत की इजरायल से जबरदस्‍त दोस्‍ती क्‍यों न हो। इसके पीछे कई कारण हैं।

पहला, भारत और इजरायल के बीच व्यापारिक रिश्ते ब्रिटेन और इजरायल के रिश्तों से अलग हैं। भारत एशिया में इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और वैश्विक स्तर पर सातवां सबसे बड़ा। दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मजबूत व्यापारिक संबंध हैं जो इस घटना से सीधे प्रभावित नहीं होंगे।

दूसरा, भारत की विदेश नीति ऐतिहासिक रूप से फिलिस्तीन के मुद्दे पर एक संतुलित दृष्टिकोण रखती है, जबकि इजरायल के साथ अपने बढ़ते रणनीतिक हितों को भी साधती है। भारत ने गाजा संघर्ष पर संयम बरतने का आह्वान किया है और दो-राज्य समाधान का समर्थन करता है। ब्रिटेन के फैसले का भारत की अपनी विदेश नीति पर तत्काल कोई बड़ा बदलाव लाने की संभावना नहीं है।

ब्रिटेन का कदम यूरोपीय देशों के बीच इजरायल के प्रति बढ़ते असंतोष को दिखा सकता है। हालांकि, भारत की क्षेत्रीय भू-राजनीतिक प्राथमिकताएं अलग हैं। इसमें पश्चिम एशिया के देशों के साथ उसके संबंध और आतंकवाद का मुकाबला करना शामिल है।

कुछ अप्रत्‍यक्ष प्रभाव पड़ने के आसार
हालांकि, कुछ अप्रत्यक्ष प्रभाव हो सकते हैं। ब्रिटेन का यह कदम गाजा में स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय राय को और मजबूत कर सकता है। अगर कई देश इसी तरह के कदम उठाते हैं तो इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ सकता है। इसका वैश्विक स्तर पर व्यापार और कूटनीति पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है। भारत इस स्थिति को ध्यान से देखेगा। अगर ब्रिटेन के बाद अन्य प्रमुख देश भी इजरायल के साथ व्यापार या कूटनीतिक संबंधों पर पुनर्विचार करते हैं तो भारत पर भी अपनी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने का कुछ दबाव आ सकता है। हालांकि, यह तत्काल नहीं होगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...