14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसोने पर हाथ रखना हुआ मुश्किल, बंपर तेजी के बाद अब इतना...

सोने पर हाथ रखना हुआ मुश्किल, बंपर तेजी के बाद अब इतना हो गया भाव, चमकने की वजह क्‍या?

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्ली सराफा बाजार में सोने के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 1,100 उछलकर 84,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ये कीमतें पिछले दो हफ्तों में सबसे ज्‍यादा है। शादियों के सीजन की वजह से सोने की मांग बढ़ी है। इससे पीली धातुओं की कीमतों में उछाल आया है। अखिल भारतीय सराफा संघ ने बताया कि सोने की कीमत में यह बढ़ोतरी शादियों के लिए ज्‍यादा खरीदारी की वजह से हुई है। इससे पहले 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

शादी-ब्‍याज के चलते आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने का भाव 1,100 रुपये उछलकर दो सप्ताह के ऊंचे स्तर 84,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 300 रुपये की तेजी के साथ 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

लगातार दूसरे द‍िन आई जोरदार तेजी
सराफा संघ के अनुसार, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,100 रुपये की तेजी आई है। इसके साथ लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज करते हुए यह 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को सोने की कीमत 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्‍ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘सोने की खोई हुई स्थिति वापस आने के साथ ही तेजी का रुझान बरकरार है।’

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी बढ़े दाम
अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर जिंस बाजार में सोना वायदा 36 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,735.30 डॉलर प्रति औंस रहा।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोने के व्यापारियों ने डॉलर की मजबूती को नजरअंदाज कर दिया। इससे सोने-चांदी की ओर सुरक्षित निवेश प्रवाह बढ़ रहा है।एशियाई बाजार में चांदी 1.42 फीसदी बढ़कर 31.83 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...