7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedमेरे लिए चौंकाने वाला था... पीएम मोदी की वो कॉल जिसे सुधा...

मेरे लिए चौंकाने वाला था… पीएम मोदी की वो कॉल जिसे सुधा मूर्ति कभी भूल नहीं पाएंगी!

Published on

नई दिल्‍ली

इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया है। यह घोषणा अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर हुई। इसके लिए सुधा मूर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। सुधा मूर्ति को साल 2006 में पद्म श्री और इस साल जनवरी में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मूर्ति दंपती की बेटी अक्षता की शादी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ हुई है। इकनॉमिक टाइम्‍स से खास बातचीत में सुधा मूर्ति ने बताया है कि कैसे उन्‍हें यह खबर दी गई। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें कॉल की थी। यह खबर पाकर वह हैरत से भर गई थीं।

थाईलैंड से ईटी से बात करते हुए सुधा मूर्ति ने कहा, ‘मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। यह मेरे लिए बहुत बड़ा आश्चर्य था। प्रधानमंत्री ने कल रात मुझे फोन किया और खबर दी। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए पीएम की आभारी हूं। यह मेरे देश और लोगों की सेवा करने का अवसर है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।’मूर्ति कन्नड़ संघ के निमंत्रण पर एशियाई प्रौद्योगिकी संस्थान में व्याख्यान देने के लिए थाईलैंड में हैं।

73 साल की सुधा मूर्ति ने बाद में एक बयान में कहा कि वह देश और उसके लोगों की सेवा करने का अवसर मिलने के लिए आभारी हैं। दोनों ने उन्‍हें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। उनके परिवार और उन्‍हें उससे कहीं अधिक दिया है जितना वे सोच सकते थे।

पीएम मोदी ने की तारीफ
इससे पहले दिन में पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्हें खुशी है कि राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामित किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।’ इन्फोसिस के पूर्व निदेशक मोहनदास पई ने उन्हें महान भारतीय बताया।

ऐसा रहा है सुधा मूर्ति का सफर
मूर्ति अपने माता-पिता और तीन भाई-बहनों के साथ पली-बढ़ीं। उन्होंने 1972 में बी.वी.बी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हुबली से इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग की। 1974 में आईआईएससी, बैंगलुरु से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। वह TELCO (अब टाटा मोटर्स) में नियुक्त होने वाली पहली महिला इंजीनियर थीं। वहां उन्‍होंने आठ साल तक काम किया। 1981 में अपने पति एनआर नारायण मूर्ति के साथ इंफोसिस के जन्म में योगदान देने की उनकी कहानी जगजाहिर है। सुधा मूर्ति के पास इंफोसिस में 0.83 फीसदी हिस्सेदारी है। इसका मूल्य मौजूदा कीमतों के आधार पर करीब 5,600 करोड़ रुपये है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...