14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorized'जय संतोषी मां' फेम एक्ट्रेस बेला बोस का निधन, 79 की उम्र...

‘जय संतोषी मां’ फेम एक्ट्रेस बेला बोस का निधन, 79 की उम्र में ली अंतिम सांस

Published on

फिल्म जगत से एक दुख की खबर सामने आई है. लेजेंड्री एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस का निधन हो गया है. दिवंगत एक्ट्रेस बेला ने 20 फरवरी को अंतिम सांस ली. बेला 79 वर्ष की थीं.

200 से ज्यादा की फिल्में
बेला बोस के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. बेला ने अपनी एक्टिंग की एक लंबी पारी खेली है. उन्होंने 1950 से 1980 के दशक तक 200 से अधिक हिंदी और क्षेत्रिय भारतीय फिल्मों में काम किया था. बेला ‘शिकार’, ‘जीने की राह’ और ‘जय संतोषी मां’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में प्रतिभाशाली अभिनय के लिए जानी जाती थीं. बेला बेहद मल्टी-टैलेंटेड थीं. उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जाना था. माना जाता था कि स्टेज पर आते ही बेला एक अलग ही दुनिया में खो जाती थीं. उन्हें मणिपुरी क्लासिकल डांस फॉर्म में महारथ हासिल थी.

जीवन में किया दुखों का सामना
बेला बोस की शादी एक्टर और फिल्म मेकर असीस कुमार से हुई थी. एक्ट्रेस बेला बोस का जन्म कोलकाता में एक संपन्न परिवार में हुआ था. उसके पिता एक कपड़ा व्यापारी थे और उसकी मां एक हाउसवाइफ थीं. बेला की जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब एक बैंक क्रैश के बाद उनका परिवार दीवालिया हो गया. इसके बाद सभी ने मुंबई की ओर रुख किया. लेकिन कुछ समय बाद ही उनके पिता की एक रोड एक्सीडेंट में अचानक मौत हो गई. पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए बेला ने फिल्मों में अपना करियर शुरू किया. लेकिन बेला ने अपनी पढ़ाई जारी रखी, उसे नहीं छोड़ा. बेला ने स्कूल में ही एक डांस ग्रूप ज्वाइन किया और जगह-जगह परफॉर्म करने लगीं.

निभाए वैम्प के रोल
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद बेला ने फिल्मों की राह चुनीं. 17 साल की उम्र में बेला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनकी पहली फिल्म गुरु दत्त के साथ “सौतेला भाई” थी, जो 1962 में रिलीज हुई थी. बेला ने बंगाली नाटकों में जबरदस्त एक्टिंग की, बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ने उनकी तारीफ की. जिसके बाद तो उनकी चांदी हो गई थी, उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में की. उन्होंने अपने पूरे करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्में की हैं. उनके नैन-नक्श इतने शार्प थे कि ज्यादातर विलन के रोल ही मिला करते थे. बेला अपनी एक्टिंग स्किल्स का क्रेडिट हमेशा से बंगाली नाटकों और कलाकारों को देती आई.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...