10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedप्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी को जामनगर कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा, देना...

प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी को जामनगर कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा, देना होगा 2 करोड़ का फाइन

Published on

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी मुश्किलों में फंस गए हैं. उनके चेक बाउंस मामले में जामनगर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाते हुए और चेक के अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है.

‘घायल’ और ‘घातक’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता राजकुमार संतोषी को चेक बाउंस मामले में आज जामनगर कोर्ट ने शनिवार को ये सजा सुनाई है. राजकुमार संतोषी ने जामनगर के व्यवसायी अशोकलाल से 1 करोड़ रुपये उधार लेने के बाद पैसे नहीं चुकाए थे. ऐसे में अशोकलाल ने प्रोड्यूसर पर जामनगर की अदालत में मामला दर्ज किया था. इसी मामले में जामनगर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है.

क्या है पूरा मामला?
ये मामला साल 2015 का है. 2019 में राजकुमार संतोषी जामनगर कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए थे. इसके बाद अशोकलाल के वकील ने बताया था कि राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड्स हैं. 2015 में लाल ने संतोषी को एक करोड़ रुपये उधार दिए थे. इस कर्ज को चुकाने के लिए संतोषी ने लाल को 10 लाख रुपये के 10 बैंक चेक दिए थे, जो दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए.

इसपर अशोकलाल ने राजकुमार संतोषी को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की. जब दोनों के बीच बात नहीं हो पाई तो लाल ने जामनगर कोर्ट में मामला दर्ज करवा दिया था. इस मामले के दर्ज होने के बाद 18 सुनवाईयों में राजकुमार संतोषी कोर्ट नहीं पहुंचे थे. शुरुआत में कोर्ट ने संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए पीड़ित को 15 हजार रुपये देने होंगे. लेकिन अब कोर्ट ने गंभीर फैसला सुनाते हुए उन्हें अपने लिए उधार की दोगुनी रकम अशोकलाल को चुकाने का फैसला सुनाया है.

67 साल के राजकुमार संतोषी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने सनी देओल समेत शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार संग कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. उन्होंने ‘खाकी’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘दामिनी’ संग कई फिल्मों का निर्माण किया है. साथ ही उन्होंने ‘पुकार’, ‘लज्जा’, ‘दिल है तुम्हारा’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्मों को लिखा भी है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...