12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedकल्याण ज्वैलर्स का शेयर हुआ धड़ाम, 'छापे' और 'FIR' के चलते 13%...

कल्याण ज्वैलर्स का शेयर हुआ धड़ाम, ‘छापे’ और ‘FIR’ के चलते 13% तक आई गिरावट

Published on

नई दिल्ली

बुधवार को कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में बड़ी गिरावट आई। दिन में कारोबार के दौरान यह शेयर करीब 13 फीसदी तक गिर गया। कंपनी के शेयर में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि कल यानी मंगलवार को इसमें कुछ तेजी आई थी, लेकिन आज फिर से गिरावट आ गई। यह गिरावट उन खबरों के चलते आई है जिनमें कहा गया है कि कंपनी पर न केवल इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं बल्कि एक प्रमोटर पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों का खंडन किया है।

बढ़त के साथ हुई थी शुरुआत
बुधवार को कल्याण ज्वैलर्स के शेयर की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। मंगलवार को यह शेयर 596.80 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार सुबह यह 600 रुपये पर खुला। खुलने के कुछ देर बाद यह 602.80 रुपये पर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई।दोपहर 3 बजे तक कारोबार के दौरान यह करीब 13 फीसदी की गिरावट के साथ 522.75 रुपये पर आ गया था। इसके बाद इसमें थोड़ा सुधार आया। दोपहर 3 बजे यह 6.86 फीसदी की गिरावट के साथ 555.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

जनवरी में आया काफी नीचे
इस शेयर में इस साल 3 जनवरी से लगातार गिरावट देखी जा रही है। 2 जनवरी को यह शेयर बढ़त के साथ 787.75 रुपये पर बंद हुआ था। आज बुधवार को दोपहर 3 बजे यह 555.85 रुपये पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में इसमें 3 जनवरी से लेकर अब तक करीब 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

क्यों आई इतनी गिरावट?
मीडिया में आई कुछ खबरों के चलते कंपनी के शेयर में गिरावट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पर न केवल इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं बल्कि इन्वेंट्री ओवर वैल्यूएशन के भी आरोप लगे हैं। साथ ही यह भी खबर सामने आई कि एक प्रमोटर पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें गलत बताया है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने इन्वेंट्री घाटे को स्वीकार किया और कहा कि अधिकांश घाटे वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए थे।

कंपनी ने हाल ही में तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। इसके मुताबिक कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल के आधार पर 39 फीसदी ज्यादा रहा। कंपनी का भारत में रेवेन्यू 41 फीसदी और मिडिल-ईस्ट में 22 फीसदी बढ़ गया। वहीं सेल में भी सालाना आधार पर 24 फीसदी की तेजी आई है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...