11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedसाइंटिस्ट को डेट कर चुकी हैं कंगना, बोलीं- दो हफ्ते में हो...

साइंटिस्ट को डेट कर चुकी हैं कंगना, बोलीं- दो हफ्ते में हो गया था ब्रेकअप, क्योंकि…

Published on

कंगना रनौत अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. वैसे तो एक्ट्रेस अपनी बेबाक राय और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने ‘गैंगस्टर’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘क्वीन’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं. इन किरदारों के लिए कंगना की जितनी चर्चा हुई है, उतनी ही उनकी लव लाइफ ने भी सुर्खियां बटोरी हैं. उनके अफेयर्स की लिस्ट में एक साइंटिस्ट का नाम भी शामिल है. कंगना ने एक बार बताया था कि उस साइंटिस्ट को पता ही नहीं था वे एक एक्ट्रेस हैं. वो कंगना से शादी भी करना चाहता था.

साइंटिस्ट को किया डेट
अपनी जिंदगी के इस मजेदार वक्त को याद करते हुए कंगना ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि- उनका अफेयर एक साइंटिस्ट से था. उनकी जिंदगी में एक ऐसा इंसान भी रहा है, जो कि फिल्म इंडस्ट्री से नहीं था. ना ही वो ये जानता था कि कंगना एक हिंदी फिल्म एक्ट्रेस हैं. हालांकि एक्ट्रेस का ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया था. महज दो हफ्तों में ही उनका ब्रेकअप हो गया था. क्योंकि कंगना को लगता था कि वो उनसे उनके काम को लेकर काफी सवाल करेगा.

कंगना ने कहा- वो एक समझदार और सुलझा हुआ इंसान है. वो अब भी मेरा दोस्त है. हमारा रिश्ता चल नहीं पाया क्योंकि वो शादी करना चाहता था और मैं इसके लिए तैयार नहीं थी. फिल्म इंडस्ट्री से बाहर किसी को डेट करना नामुमकिन नहीं है. मेरा एक्स मुझे एक नॉर्मल लड़की की तरह देखता था. वो मेरी रिस्पेक्ट करता था. वो मेरी बहुत सराहना करता है कि मैंने एक बाहरी होते हुए भी इतना नाम कमा लिया है. मुझे ऐसी सराहना पसंद है. मुझे इग्नोर होना बिल्कुल पसंद नहीं है.

जब पता चला एक्ट्रेस हैं कंगना
कंगना ने आगे कहा- लेकिन मैं किसी ऐसे के साथ भी नहीं रह सकती जो मेरा फैन हो. मेरा मतलब है, अगर पूरी बात को जोड़ो तो मैं एक घमंडी इंसान के साथ नहीं रह सकती. उसे अपनी जिंदगी में बैलेंस रहना होगा. कंगना ने बताया कि वो उस साइंटिस्ट को दुबई के एक इवेंट में ले गई थीं. एक्ट्रेस ने कहा- मैं उसे दुबई के एक फैशन शो में ले गई थी. साइंटिस्ट होने के नाते उसे पैपराजी की आदत नहीं है. वो शॉक हो गया था. उसने मुझे घर पर बर्तन मांजते हुए देखा था और एकदम से वो मुझे रैम्प पर दीवा की तरह वॉक करते हुए देख रहा था. उसका चेहरा लाल हो गया था हैरानी से.

हालांकि कंगना अभी किसी को डेट नहीं कर रही हैं. कंगना ने पास्ट में आदित्य पंचोली, ऋतिक रोशन और अध्ययन सुमन को डेट किया है. सभी के साथ कंगना की कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी रही है. फिलहाल एक्ट्रेस अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म एमरजेंसी और साउथ फिल्म चंद्रमुखी 2 की शूटिंग में बिजी हैं.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...